हैवानियत की हदें पार: किशोरी से दुष्कर्म के बाद नहर में फेका, ऐसे बची जान

तभी किशोरी की आवाज सुनकर पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने किशोरी को नदी किनारे देखा तो पुलिस और किशोरी के परिजनों को मामले की सूचना दे दी।

Update: 2020-08-24 11:28 GMT
Rape In Baghpat

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दबंगों ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे हिंडन नदी में फेंक दिया। किशोरी को बदहवासी की हालत में छोड़कर उसे मरा समझकर दोनों युवक भाग निकले। तभी किशोरी की आवाज सुनकर पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने किशोरी को नदी किनारे देखा तो पुलिस और किशोरी के परिजनों को मामले की सूचना दे दी।

क्योंकि मामला दलित किशोरी से जुड़ा हुआ था। इसीलिए पुलिस भी हरकत में आ गई। किशोरी के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया और बागपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को नहर में फेंका

Rape In Baghpat

ये भी पढ़ें- मिश्रिख से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गवः अफसर जनता के प्रति जवाबदेह हों

बता दें कि बागपत के बालैनी थाना इलाके के मवीकला गांव में घर के ही पास रहने वाले दो दबंग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दलित किशोरी के भाई का आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे नहर में फेंक दिया गया।

Rape In Baghpat

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के जले पर ओवैसी ने छिड़का नमक, कह डाली ये बड़ी बात

लेकिन दलित किशोरी की किस्मत अच्छी थी कि वह नदी किनारे झाड़ियों में अटक गई और नहर में डूबने से बच गई। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही काम कर रहे खेतों से किसान दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी उधर दलित किशोरी अपने घर से घेर में जाने के लिए निकली थी। परिजन भी किशोरी के काफी देर तक घर ना पहुंचने से परेशान थे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rape In Baghpat

जैसे ही वारदात की सूचना परिजनों को पता चली पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंच गए। किशोरी को बचा लिया गया और वहां से उसे मेडिकल के लिए ले गए। वहीं इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर बागपत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर भारत: आतंकियों ने हमले के लिए चुना ये, इन लोगों को बना रहे गुलाम

एसपी बागपत अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों सागर व भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- पारस जैन

Tags:    

Similar News