Bahraich: मंदिर के पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bahraich News: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मकरंदपुर ग्राम में स्थित एक मंदिर में सेवादार व्यक्ति का शव मिला है। उसके हाथ बंधे थे शरीर पर चोट के निशान है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2024-02-21 15:29 GMT

Bahraich News (Pic:Social Media)

Bahraich News: जिले के खैरिघाट इलाके में स्थित एक मंदिर की पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ आलाधिकारी ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्रात की। मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुट गई। आपको बता दे, खैरीघाट थाने के मकरंदपुर गांव में भैरों बाबा के मंदिर पर कई वर्षों से रेहुआ मंसूर निवासी कांशीराम आर्य पुजारी के रुप में रहते थे। बुधवार को दिन में लगभग 4 बजे ग्रामीणों ने देखा कि उनकी हत्या हो गयी है।

हत्या से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पुजारी के हाथ पीछे बंधे थे और नाक कान से रक्त बह रहा था। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को पुजारी की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खैरिघाट थाना प्रभारी संजय सिंह ने घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मकरंदपुर ग्राम में स्थित एक मंदिर में सेवादार व्यक्ति का शव मिला है। उसके हाथ बंधे थे शरीर पर चोट के निशान है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Tags:    

Similar News