बजरंग दल का ऐलान- हर हाल में निकालेंगे तिरंगा यात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप

Update: 2018-08-14 10:05 GMT

कासगंज: बीते वर्ष जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार कवायद करती नजर आ रही है, वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल ने बड़ा ऐलान किया है कि वो बिना अनुमति 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यदि कहीं पर भी तिरंगा यात्रा का विरोध किया गया तो इसका अंजाम प्रशासन को भुगतना होगा। इस ऐलान के बाद से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने किया विरोध तो परिणाम होंगे घातक

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभागाध्यक्ष गोविंद पाराशर ने 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा पर बड़ा ऐलान किया है। गोविंद पाराशर का कहना है कि अगर प्रशासन ने तिरंगा यात्रा रोकने की कोशिश की तो इसके परिणाम घातक होंगे। अगर किसी भी तिरंगा यात्रा की परमीशन मांगने की कोशिश की गई तो इसके भी परिणाम बहुत घातक होंगे। गोविंद पाराशर का कहना है कि जब मुहर्रम का जुलूस निकलता है तो क्या इजाजत लेते हैं। अगर किसी भी तिरंगा यात्रा को रोकने की कोशिश की भारत में राष्ट्रीय बजरंग दल मोहर्रम भी नहीं निकलने देगा।

गौरतलब है कि कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें चंदन गुप्ता की मौत हुई थी। इस तिरंगा यात्रा के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा को रोक दिया गया था। आगरा में भी कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दी गई थी।

एसपी बोले- बिना अनुमति नहीं निकलने देंगे यात्रा

एसएसपी अमित पाठक का साफ़ तौर पर कहना है कि नई परम्परा को शुरू होने नहीं देंगे। कोई भी यात्रा बिना अनुमति के नहीं निकालने दी जायेगी। जो ऐसा करेगा पुलिस विभाग उनसे कड़ाई से निपटेगा।

Similar News