बलिया: स्वामी प्रसाद करेंगे प्रतिमा अनावरण, प्रशासन ने नहीं दी कार्यक्रम की इजाजत

श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 25 जनवरी को बलिया दौरा विवादों के घेरे में आ गया है। सूचना विभाग द्वारा आज श्रम व सेवायोजन मंत्री मौर्य के बलिया जिले के दौरे का सरकारी कार्यक्रम जारी किया गया है।

Update: 2021-01-23 16:31 GMT
जिले के बैरिया नगर पंचायत में एक प्रतिमा के अनावरण को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं।

बलिया: जिले के बैरिया नगर पंचायत में एक प्रतिमा के अनावरण को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिमा अनावरण के लिए अपना सरकारी कार्यक्रम जारी कर दिया है तो दूसरी तरफ उप जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को स्वीकृति देने से इंकार कर दिया है।

श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 25 जनवरी को बलिया दौरा विवादों के घेरे में आ गया है। सूचना विभाग द्वारा आज श्रम व सेवायोजन मंत्री मौर्य के बलिया जिले के दौरे का सरकारी कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, कैबिनेट मंत्री मौर्य बैरिया नगर पंचायत में 25 जनवरी को बैरिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वर्गीय शिव दयाल वर्मा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा वर्मा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में भाजपा के बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। इस बीच बैरिया के उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक का आज एक पत्र वायरल हुआ है, जो उन्होंने जिलाधिकारी को प्रेषित किया है।

ये भी पढ़ें...मीरजापुर: DM बोले- फरियादियों की समस्याएं समय पर दूरे हों, नहीं तो होगी कार्रवाई

इस पत्र में उप जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक व तहसीलदार की जांच आख्या का हवाला देते हुए कहा है कि जिस भूमि पर प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, वह भूमि विवादित है। यह धार्मिक स्थल है। मूर्ति स्थापना के लिए प्रदेश शासन से अनुमति नही लिया गया है। भूमि से सम्बंधित वाद भी न्यायालय में लंबित है। भूमि खाकी बाबाका स्थान है। मूर्ति स्थापना का विरोध भी हो रहा है। ऐसे में कार्यक्रम को अनुमति प्रदान करना उचित नही होगा। उप जिलाधिकारी नायक ने कार्यक्रम को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। इसको लेकर बैरिया क्षेत्र की सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या: नेताजी की जयंती पर निकाला सुभाष चंद्र बोस सम्मान मार्च, लोगों ने किया नमन

दरअसल कार्यक्रम आयोजक नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह लंबे समय से आमने सामने हैं। दोनों भाजपा में हैं, परन्तु एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई भी पक्ष कोई कोर कसर बाकी नही रखता। बैरिया में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है , लेकिन इसमें विधायक सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित नही किया गया है।

ये भी पढ़ें...वाराणसी: रंग लाई बूढ़ी मां की कोशिशें, 4 साल बाद नेपाल की जेल से रिहा हुआ बेटा

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News