Balrampur News: बलरामपुर में भाजपा कार्यालय का विधि-विधान से हुआ उद्घाटन, जानें क्या बोले कैबिनेट मंत्री

Balrampur News: बलरामपुर में भाजपा कार्यालय का विधि-विधान से हुआ उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री बोले कि मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के मतों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा, लोकसभा श्रावस्ती सीट भारी मतों से जीतेगी

Update: 2024-02-09 14:40 GMT

बलरामपुर में भाजपा कार्यालय का विधि-विधान से हुआ उद्घाटन, जानें क्या बोले कैबिनेट मंत्री: Photo- Newstrack

Balrampur: बलरामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह तथा प्रदेश महामंत्री भाजपा राम प्रताप सिंह चौहान का एक दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम शुक्रवार को रहा। प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा भाजपा श्रावस्ती लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्ण विधि विधान से पूजन हवन के साथ हुआ।

इसके बाद सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करने हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि "मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के मतों द्वारा इस चुनाव में भाजपा, लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती में बड़े अन्तर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति तुष्टीकरण की नहीं ,बल्कि सबका साथ-सबका विकास की है और इसी नीति के बल पर मोदी सरकार बहुमत से यह चुनाव जीतेगी।"

भाजपा संगठन में विश्वास करने वाली पार्टी है

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने कहा कि "भाजपा का कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है और आज चुनाव कार्यालय खुल जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा । उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में विश्वास करने वाली पार्टी है ना कि तोड़ने वाली। आज संगठन सर्वोपरि के भाव को लेकर कार्यकर्ता आगे बढ़ रहा है और निःस्वार्थ पार्टी की सेवा कर रहा है। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी व शक्तिशाली पार्टी बनकर खड़ी हुई है।"


कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा श्रावस्ती जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, निर्वतमान गैंसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह, बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, महंत महेन्द्र दास, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला, मानवेंद्र पटेल, एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 में श्रावस्ती सीट से गठबंधन दल के बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 4,41,771 वोट पाकर 5,320 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी दद्दन मिश्र 4,36,451 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप स‍िंह धीरू 58,042 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

Tags:    

Similar News