Banda News: विपक्ष में सिरफुटव्वल, भाजपा चला रही सुविचारित अभियान

Banda News: मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित कर स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से जुड़ी बहनों को भाजपा से जोड़ने की योजना गई।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-02-07 06:22 GMT

banda BJP Nari Shakti Vandan Abhiyan  PHOTO: social media 

Banda News: हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विपक्ष पर बढ़त बना ली है। बांदा में विपक्षी खेमा उम्मीदवार के एकतरफा ऐलान से जहां आपसी सिरफुटव्वल में उलझा है, वहीं भाजपा हर वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के सुविचारित अभियान पर लगातार आगे बढ़ रही है। मंगलवार को पार्टी कि ध्यान आधी आबादी पर केंद्रित रहा। नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला आयोजित कर महिला स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से जुड़ी बहनों को भाजपा से जोड़ने की योजना बनाई गई।

कार्यशाला में दिन भर रही गहमागहमी

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में दिन भर गहमागहमी रही। जिला संगठन, मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों, प्रकल्पों और मंडलों के पदाधिकारियों समेत अभियान के संयोजक और सहसंयोजक आदि लगातार जुटते रहे। महिला मोर्चा की पूरी इकाई मुस्तैद थी। सभी जनप्रतिनिधि भी सहभागी बने।


मोदी सरकार में महिलाओं को मिला सुविधा सुरक्षा और सम्मान

भाजपा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा- पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किया है। उज्जवला और जल जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया है। आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विजय यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।

जिला प्रभारी बोले, विकसित राष्ट्र के लिए जारी रहे साधना

जिला प्रभारी साहू ने कहा- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार साधना की जरूरत है। भाजपा कल्प वृक्ष है। हम सब इसके साधक हैं। हम अगर अपने लिए सुख सुविधाएं मांगने लगेंगे तो यह कल्पवृक्ष समाप्त हो जाएगा। चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर चलते हुए विकसित भारत के संकल्प को सफलता की ओर ले जाना है।


जन जन तक जाकर लोकसभा चुनाव के लिए जुटाएं समर्थन: संजय

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नारी शक्ति वंदन अभियान तथा गांव चलो अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी का आभार व्यक्त कर उन्होंने कहा- भारत के इस अप्रतिम विकास माडल को जन-जन तक ले जाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी जन समर्थन जुटाना है। संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित ने किया।

एनआरएलएम आयुक्त डीसी यादव भी रहे मौजूद

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, बांदा नपा चेयरमैन मालती बासू, मटौंध नगरपंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह और एनआरएलएम आयुक्त डीसी यादव समेत जगराम सिंह, राजेश द्विवेदी, रावेंद्र गर्ग, दीपशिखा सिंह, मनफूल पटेल, वंदना गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह, गिरजेश तिवारी, प्रभाकर अवस्थी, प्रेम नारायण द्विवेदी, कल्लू सिंह राजपूत, शैलेंद्र जयसवाल, सीताराम वर्मा, विवेकानंद गुप्ता, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रद्युम्न नरेश आजाद, राज नारायण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी और उत्तम सक्सेना आदि भाजपा नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News