Banda News : अक्षम बच्चों के लिए विधिक सेवा इकाई का गठन, कार्यशाला का उद्घाटन कर जिला जज बोले- साकार होगी परिकल्पना

Banda News : शारीरिक रुप से अक्षम बच्चों को विधिक सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए गठित विधिक सेवा इकाई सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को जिला जज डा. बब्बू सारंग ने किया।;

Report :  Om Tiwari
Update:2024-12-10 19:17 IST

Banda News : शारीरिक रुप से अक्षम बच्चों को विधिक सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए गठित विधिक सेवा इकाई सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को जिला जज डा. बब्बू सारंग ने किया। उन्होंने कहा, इकाई न सिर्फ बच्चों को विधिक सेवाएं प्रदान करेगी, बल्कि देश के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धताओं का अनुसरण करते हुए उत्तरदायी कानूनी सेवा कार्यकम की परिकल्पना को भी साकार करेगी।

कार्यशाला में पहले दिन सिविल जज और किशोर न्याय बोर्ड जज वरुणा वशिष्ठ ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 की विधिक सेवाओं पर व्यापक प्रकाश डाला। किशोर न्याय बोर्ड की ओर से नीरज सिंह और शांति अवस्थी, वन स्टाप सेंटर प्रबंधक रमा साहू और अनीता वर्मा तथा बाल कल्याण समिति के विवेक कुमार त्रिपाठी ने भी इकाई सदस्यों को प्रशिक्षित किया। संचालन सिविल जज आलोक वर्मा ने किया।

न्यायिक अधिकारियों का जमावड़ा

इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष कमलेश दुबे, प्रथम अपर जिला जज चंद्रपाल द्वितीय, विशेष न्यायाधीश डा. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज निरंजन कुमार, छोटेलाल यादव, गुणेंद्र प्रकाश, हेमंत कुमार और पल्लवी प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवानदास गुप्ता, सिविल जज गरिमा सिंह, श्रीमती अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सुचेता चौरसिया, अपर सिविल जज शिवशक्ति हर्षवर्धन, अपर सिविल जज पवन सिंह तोमर, सिविल जज मुनि सिंह और विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम‌ कौशल कुमार प्रजापति समेत कविता अग्रहरि, शीरीन फातिमा, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फारुक, राशिद अहमद, नासिर अहमद, सुमन शुक्ला, राहुल सिंह, रिंकी अहिरवार, अशोक त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह और तरुण कुमार खरे आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News