Banda News: पानी की कमी से जूझ रहे बुंदेलखंड के जलाशय, सिंचाई विभाग ने किसानों से कम पानी वाली फसलें बोने की अपील की

Banda News: केन नहर प्रखंड के EE अरविंद कुमार पांडेय और सिंचाई प्रखंड तृतीय के EE राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया, बांदा के किसानों को केन नहर प्रणाली की लेटेस्ट स्थिति से अवगत कराया गया है।

Report :  Om Tiwari
Update:2024-10-18 16:19 IST

Banda News

Banda News: उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग बुंदेलखंड में जलाशयों की दयनीय दशा को लेकर हलकान है। विभाग ने जलाशयों में सीमित पानी होने की दुहाई देकर बांदा के किसानों से कम पानी वाली फसलें बोने की अपील की है। नहरों के पानी की बरबादी रोकने में सहयोग भी मांगा है। जलाशयों में उपलब्ध पानी 1 से 7 नवंबर तक नहरों में दौड़ाना प्रस्तावित किया गया है।

केन नहर प्रखंड के EE अरविंद कुमार पांडेय और सिंचाई प्रखंड तृतीय के EE राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया, बांदा के किसानों को केन नहर प्रणाली की लेटेस्ट स्थिति से अवगत कराया गया है। मांग के मुताबिक नहरें जुलाई से निरंतर चलाई जा रही हैं। अब, रबी 1432 फसली रोस्टर में उपलब्ध जल के अनुसार 1 से 7 नवंबर तक नहरों को चलाना प्रस्तावित है। लेकिन जलाशयों में सीमित पानी होने से किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने की सलाह दी गई है।

नहरों में खांदी या कटिंग करने जैसे अवैधानिक कार्यों से दूरी बनाना श्रेयस्कर

इंजीनियर पांडेय और कुमार कहते हैं, जलाशयों पानी की कमी समस्या है। समस्या के मद्देनजर किसानों से नहरी कमांड क्षेत्र में कम पानी वाली फसलें बोने की अपील की गई है। ताकि बुआई के बाद पानी के अभाव में फसलों को क्षति न पहुंचे। इंजीनियर द्वय ने बताया, किसानों से नहरों के संचालन और किसी भी तरह से पानी की बरबादी रोकने में सहयोग भी मांगा गया है। नहरें काटने आदि अवैधानिक कार्यों से बचने की अपेक्षा की गई है।

Tags:    

Similar News