Barabanki: अवैध टेंपो स्टैंड संचालक ने की महिलाओं से अभद्रता, हुई चप्पलों से पिटाई, VIDEO वायरल

Barabanki: कस्बा फतेहपुर के पटेल चौराहे पर अवैध रूप से टेंपो स्टैंड संचालक ने रिक्शा रोककर महिलाओं से अभद्रता की। जिसके चलते महिलाओं ने टेंपो स्टैंड संचालक की जमकर पिटाई कर दी है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-26 10:57 GMT

अवैध टेंपो स्टैंड संचालक की पिटाई करती हुई महिलाएं। 

Barabanki: जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र (Fatehpur Kotwali Area) के अंतर्गत कस्बा फतेहपुर के पटेल चौराहे पर ईद की खरीदारी करने अपने निजी ई-रिक्शा से महिला जा रही थी, तभी अवैध रूप से टेंपो स्टैंड चला रहे संचालक ने रिक्शा रोककर महिलाओं को जबरन खींच कर नीचे उतार उनसे अभद्रता की। जिसके चलते महिलाओं ने सरे बाजार टेंपो स्टैंड संचालक की जमकर पिटाई कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईद की खरीदारी करने के लिए अपने निजी ई-रिक्शा से बाजार आई थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार फतेहपुर कस्बा की रहने वाली कुछ महिलाएं ईद की खरीदारी करने के लिए अपने निजी ई-रिक्शा से बाजार आई थी और वापस अपने घर लौट रही थी। तभी पटेल चौराहे के पास में अवैध रूप से टेंपो स्टैंड चला रहे संचालक ने महिलाओं को जबरन चौराहे पर उतारने के लिए ई रिक्शा को रोका। महिलाओं ने बताया कि वह ई रिक्शा उनके निजी है फिर भी टेंपो स्टैंड संचालक नहीं माना और महिलाओं को जबरन खींच कर नीचे उतार लिया और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा।

पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत

इससे गुस्साई महिलाओं ने चप्पल निकाल भरे बाजार में अवैध रूप से टेंपो स्टैंड चला रहे संचालक को बुरी तरह से पुलिस की मौजूदगी में पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक है हाई वोल्टेज ड्रामा बीच बाजार में चलता रहा जैसे-तैसे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, महिलाओं द्वारा टेंपो स्टैंड संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News