हैवान बाप की करतूत: मुंबई से आया था बेटा, कर दी ये भयानक हरकत

कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान क्राइम ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा था। लेकिन अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है तो आपराधिक वारदातें भी तेजी से बढ़ रही हैं।

Update: 2020-06-10 09:09 GMT

बाराबंकी: कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान क्राइम ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा था। लेकिन अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है तो आपराधिक वारदातें भी तेजी से बढ़ रही हैं। बाराबंकी में भी एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। जहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सीकरी जीवल गांव में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने पार की बेशर्मी: इस तरह कर रहा भारत की जासूसी, किया ये नया कारनामा

जानकारी के मुताबिक मृतक अफरुद्दीन एक महीने पहले ही मुंबई से वापस अपने घर आया था। पुलिस ने मौके से मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता रमजान को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:आतंकी टिड्डियों की टोली: किया अब इस शहर पर हमला, लोगों के बीच दहशत

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सीकरी जीवल गांव का पूरा मामला है। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक एक महीने पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। जांच पड़ताल में पता चला कि उसकी हत्या विवाद के चलते उसके अपने ही पिता ने की है। पुलिस ने मौके से पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News