Barabanki News: यूपी के छह जिलों के किसानों को मिल रहे अफीम खेती के लाइसेंस, ऑनलाइन लिये जा रहे आवेदन
Barabanki News: बाराबंकी के जिला अफीम कार्यालय से ही प्रदेश के छह जिलों लखनऊ, महाराजगंज, अयोध्या, गाजीपुर और मऊ को लाइसेंस बांटे जा रहे हैं। पिछली बार 3700 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे।;
Barabanki News ( Pic- News Track)
Barabanki News: अफीम की खेती की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। बाराबंकी के जिला अफीम कार्यालय से ही प्रदेश के छह जिलों लखनऊ, महाराजगंज, अयोध्या, गाजीपुर और मऊ को लाइसेंस बांटे जा रहे हैं। पिछली बार 3700 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। लेकिन इस साल करीब 1500 किसानों के द्वारा उतपादन का लक्ष्य पूरा न करने के चलते उनके लाइसेंस निरस्त कर दिये गए हैं। इस साल काश्तकारों की अधिकतम संख्या 2700 तक ही पहुंचने की उम्मीद है।
शहर के राजकमल रोड स्थित जिला अफीम कार्यालय पर छह जिलों के किसानों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया चल रही है। इन छह जिलों में बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, गाजीपुर, महाराजगंज और मऊ जिले शामिल हैं। विभाग काश्तकारों को लाइसेंस ऑनलाइन जारी कर रहा है। सबसे ज्यादा लाइसेंस बाराबंकी के काश्तकारों के जारी होने हैं।
जिला अफीम अधिकारी करुण बिलग्रामी के मुताबिक सीपीएस पद्धति में किसानों को नुकसान की आशंका कम रहती है। किसान भी इस पद्धति से खुश दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि इस पद्धति के तहत कृषि करने वाले किसानों को अफीम की ओसत का झंझट नहीं होता। हालांकि अभी सभी किसानों को सीपीएस पद्धति अनिवार्य नहीं की गई है। किसान परंपरागत रूप से भी अफीम का उत्पादन भी कर रहे हैं। इस साल करीब 2700 लाइसेंस का लक्ष्य रखा गया है।