Barabanki News: बाराबंकी शहर में बाढ़ जैसे हालात, मौजूदा विधायक क्षेत्र से गायब

Barabanki News: भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-09-13 16:43 GMT

Flood in Barabanki city

Barabanki News: बाराबंकी में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में भारी जलप्रलय जैसी स्थिति बना दी है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे हुए है। राहत और बचाव में SDRF, NDRF, PAC और पुलिस के साथ राजस्व टीम लगी हुई है। टीम नाव चलाकर घरों में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रही है। जल भराव के चलते शहर में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। घरों में पानी भर जाने के बाद करीब डेढ़ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ऐसे में लगातार तीन बार से मौजूदा सपा विधायक क्षेत्र से गायब है। राहत सिविल में रह रहे हैं लोगों ने बताया कि यह समाजवादियों का गढ़ है। हम लोग समाजवादी हैं, हम लोगों ने विधायक को तीन बार जिताया है। लेकिन विधायक सुरेश यादव एक बार भी हम लोगों का हाल जानने नहीं आए। अगली बार चुनाव में हम लोग भी उनका हल नहीं लेंगे। वहीं जिले के भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि बाराबंकी में हुई भारी बारिश के बाद शहर में भारी जल भराव हो जाने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो चुके हैं। चौबीस घंटे बाद शहरी क्षेत्र का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन इससे किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। SDRF, NDRF, PAC और पुलिस के साथ राजस्व टीम द्वारा लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। पटेल तिराहे से लोगों को आगे जाने से रोक दिया गया है। कमरिया बाग, दशहरा बाग, नेबलट तिराहा पर बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। वन विभाग कार्यालय के साथ ही आवासीय कालोनी में पानी भर जाने से कर्मचारियों ने भाग कर दूसरे सुरक्षित ठिकानों में शरण ली है। गुलरिया गार्दा, संतोषी माता मंदिर, यंग स्ट्रीम, चौहान गेस्ट हाउस, पीरबटावन के साथ ही जल भराव वाली सभी जगहों पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश शर्मा व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जलभराव वाली जगहों में पर पहुंच कर हालत का जायजा लिया उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

ऐसे में लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए धर्मराज उर्फ सुरेश यादव शहर से गायब है। वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष सांसद और राज्य मंत्री लगातार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। सपा विधायक धर्मराज यादव के क्षेत्र से गायब होने पर लोगों में भारी आक्रोश है। मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वह समाजवादी हैं और यह समाजवादियों का गढ़ है। हम लोगों ने चुनाव में काफी मेहनत की जिससे लगातार तीसरी बार सुरेश यादव विधायक बने। लेकिन इस समय जब हम लोग परेशानी में है तो उन्होंने हाल-चाल लेना तक उचित नहीं समझा। अगली बार हम भी उनका हल नहीं लेंगे। वहीं बाढ़ पीड़ित शाकिर अली ने बताया कि हमारे सभासद और प्रशासन के लोग मदद कर रहे हैं। लेकिन विधायक सुरेश यादव या उनका कोई भी आदमी यहां देखने तक नहीं आए। शाकिर अली ने यहां तक कह दिया कि यदि विधायक सुरेश यादव हमें दिख गए तो हम उनके मुंह पर थूक देंगे।

Tags:    

Similar News