Barabanki: सोते समय सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Barabanki News: सफाई कर्मी अरविंद वर्मा शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के कमरे में सो गया। शनिवार की सुबह घर के सभी लोग उठ गए लेकिन अरविंद सोकर नहीं उठा।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update:2024-07-06 13:25 IST

बाराबंकी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या (न्यूजट्रैक)

Barabanki News: जिले में अपने घर पर सो रहे एक सफाईकर्मी की अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात में व्यक्ति अपने घर पर सो रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात ने उसे कमरे की खिड़की से गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह व्यक्ति जब सोकर नहीं उठा तो घर वालों ने कमरे में जाकर देखा, इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

घर पर सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस की चार टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


घटना बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुराई मजरे मधनापुर गांव की है। इस गांव का रहने वाला सफाई कर्मी अरविंद वर्मा शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के कमरे में सो गया। शनिवार की सुबह घर के सभी लोग उठ गए लेकिन अरविंद सोकर नहीं उठा। इसके बाद घर वालों ने कमरे में जाकर अरविंद को उठाना चाहा। घर वाले जैसे ही अरविंद के कमरे में पहुंचे वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अरविंद को रात में सोते समय गोली मार दी थी।

गोली लगने से मौके पर ही अरविंद की मौत हो चुकी थी। अरविंद का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। यह देखते ही घर के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। घरवालों को रोता देखा गांव के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बदोसराय पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस की चार टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News