BJP ने उपेंद्र सिंह रावत पर फिर जताया भरोसा, बाराबंकी लोकसभा सीट से दोबारा दिया टिकट

Lok Sabha elections 2024: बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा, बीजेपी बाराबंकी लोकसभा सीट एक बार फिर पहले से भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-03-02 15:18 GMT

UP BJP Candidate List 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची आज (02 मार्च) जारी हो गई। बाराबंकी लोकसभा सीट (Barabanki Lok Sabha Seat) से बीजेपी ने एक बार फिर मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत (Upendra Singh Rawat) पर भरोसा जताया है। वहीं, उपेंद्र सिंह रावत को दोबारा टिकट मिलने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है।

उपेंद्र सिंह रावत ने बाराबंकी लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा ने कई राउंड सर्वे के बाद उन्हें एक बार फिर बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य से कार्यकर्ता पर पार्टी ने विश्वास जताया है।

रावत बोले- जीत का अंतर 3 लाख से अधिक होगा

उपेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि, इस बार जीत का अंतर 3 लाख से ज्यादा होगा। वहीं बाराबंकी लोकसभा सीट गठबंधन होने के बाद कांग्रेस के पाले में जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भी निशाना साधा। बाराबंकी सांसद ने कहा कि, सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर चुनाव लड़ लें, तब भी वह भारतीय जनता पार्टी को हरा नहीं पाएंगे। भाजपा इस बार बाराबंकी लोकसभा सीट पिछली बार से भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है।'

ऐसा रहा है राजनीतिक करियर

सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के तहत हुए सीट बंटवारे पर बाराबंकी से बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने निशाना साधा है। भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, वह 2017 में सपा और कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी से चुनाव जीतकर बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट से विधायक हुए थे। तब उन्होंने तनुज पुनिया को बड़े अंतर से चुनाव हराया था। उसके बाद 2019 में भी उन्होंने सपा और बसपा के गठबंधन प्रत्याशी को बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव हराया था।

ऐसे में इस बार उनकी इच्छा थी कि वह सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों के गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ें। क्योंकि, उस वक़्त भी भारतीय जनता पार्टी ही बड़े अंतर से बाराबंकी लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी। उपेंद्र रावत ने कहा कि, उन्हें सपा और कांग्रेस के इस गठबंधन से कोई भी परेशानी नहीं होने वाली। भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी लोकसभा सीट एक बार फिर पहले से भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है।

Tags:    

Similar News