Bareilly News: बेटे के सामने आसिब ने मां से किया रेप, गिरफ्तार

Bareilly News: एक गांव में आसिब नाम के युवक ने घर में घुसकर महिला से रेप किया। बेटे ने जब इसका विरोध किया तो उसकी की पिटाई कर दी। युवक द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया।

Written By :  Durgesh Sharma
Update:2024-03-31 22:28 IST

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Bareilly News: जनपद के एक गांव में आसिब नाम के युवक ने घर में घुसकर महिला से रेप किया। बेटे ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों की जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ आए दो अन्य साथी हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो समुदाय का मामला होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति व्याप्त है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है।

दो आरोपी मौके से फरार

पीड़िता ने कहा कि आरोपी आसिब एक साल पहले उसका घर बनाया था। तब से ही उसकी नियत खराब थी और बुरी नजर रखता था। शुक्रवार की रात वह अपने दो साथियों के करीब 12 बजे घर में घुस गया। फिर उसने दुष्कर्म किया। जागने पर बेटे ने जब वारदात का विरोध किया तो आरोपी और उसके अन्य दोस्तों ने पिटाई की। हल्ला मचाने पर ग्रामीण घर के बाहर एकजुट हो गए। उन्होंने एक आरोपी आसिब को पकड़ मौके से लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके वारदात से तमंचा लहराते हुए रफुचक्कर हो गए।

जल्द गिरफ्तार होगें अन्य दोनों आरोपी - थाना प्रभारी

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ थाने ले आई। पीड़िता ने जानकारी दी कि आरोपी पाकिस्तान के समर्थन में गाना बजाने के आरोप में जेल भी जा चुका है। थाना प्रभारी सतीश ने कहा कि मुकदमे में फरार अभियुक्तों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लगातार पुलिस गश्त कर रही है।

Tags:    

Similar News