Bareilly: कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले दी थी पुलिस भर्ती परीक्षा

Bareilly: फरीदपुर इलाके में कमरे में युवक का फांसी से लटकता हुआ शव मिला है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक बीते शनिवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटा था।

Update: 2024-08-25 10:08 GMT

बरेली में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी का मिला शव (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले के फरीदपुर इलाके में कमरे में युवक का फांसी से लटकता हुआ शव मिला है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक बीते शनिवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटा था। युवक फरीदपुर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मकान मालिक के बेटे ने युवक के पिता के नाम से पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

किराये के मकान में रहकर कर रहा था तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर का रहने वाल योगेश (23) फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बीते शनिवार को योगेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए रामपुर जनपद गया था। रामपुर में परीक्षा देने के बाद वह बीती देर शाम को ही घर वापस लौटा था। योगेश के पिता के अनुसार बेटे ने अपनी मां से फोन पर बात की थी।

उसने बताया था कि पुलिस भर्ती परीक्षा का उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। वह यूपी पुलिस की परीक्षा निकाल लेगा। योगेश के पिता ने यह आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी होने से पहले ही मकान मालिक के बेटे ने उनके नाम से थाने में पुलिस को आत्महत्या करने की तहरीर दे दी है। तहरीर में मकान मालिक के बेटे ने योगेश के फांसी लगाने की बात लिखी है। तहरीर में लिखा है कि इसमें किसी को कोई भी दोष नहीं है।

जब मृतक के पिता को तहरीर में लिखी गयी गयी बात की जानकारी हुई तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जतायी है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।  

Tags:    

Similar News