Bareilly News: कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष का निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल सईद मंसूरी का निधन होने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व नगर अध्यक्ष की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-08-23 15:17 GMT

Abdul Saeed Mansoori (Pic: Newstrack) 

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल सईद मंसूरी का निधन होने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व नगर अध्यक्ष की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में नेता और लोग उनके घर पहुंचने लगे। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी पूर्वी वार्ड नंबर 14 निवासी कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल सईद मंसूरी (52) कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद उन्हें बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक हफ्ते भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

वहां भी कुछ दिन बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद कांग्रेसी नेता के परिजन उन्हें दिल्ली अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद वापस अपने घर ले आए। इस दौरान उन्हें जिले के कई अस्पतालों में भर्ती कराया, मगर ठीक नहीं हुए। बृहस्पतिवार बीती रात को लगभग 11 बजें उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी मुरादन और बेटे फारूक, आरिफ, साजिद, सरफराज, बेटी गुलप्सा को रोता बिलखता छोड़ गए। आज शुक्रवार को लगभग 2 बजे रहपुरा मीरापुर रोड़ पर मंसूरी कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया गया।

जनाजे में कस्बे के पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष असलम चौधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, हाजी अकील अहम अंसारी टाल वाले, अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी सईद सैफी, वरिष्ठ व्यापारी नईम उद्दीन, मौजूदा चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद जाकिर हुसैन, कपड़ा व्यापारी ताहिर राजा नूरी, सरबत उल्ला खां, हाजी जाहिद, पंकज शर्मा, अब्दुल कादिर खान समेत कस्बे के व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य, राजनीतिक लोगों के अलावा कस्बा एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग जनाजे में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News