Bareilly: शराब पीने के बाद दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, वीडियो हुआ वायरल

Bareilly: बाकरगंज में बने शमशान घाट के पास शनिवार की शाम को सौरभ अपने दूसरे समुदाय के दोस्त शानू के साथ शराब पी रहा था। शराब पीते-पीते दोनों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-10-20 14:01 IST

बरेली में शराब पीने के बाद दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले में दो पक्षों मे पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो अलग- अलग समुदाय के दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग विवाद में कूद गए और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। वहीं दूसरे आरोपी युवक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज में बने शमशान घाट के पास शनिवार की शाम को सौरभ अपने दूसरे समुदाय के दोस्त शानू के साथ शराब पी रहा था। शराब पीते-पीते दोनों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पथराव करने लगे। दो समुदाय के विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी शानू को पकड़कर अपने साथ थाने ले आई। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी सौरभ मौके से फरार हो गया। पुलिस सौरभ को पकड़ने के लिए लगातार कई जगहों पर दबिश दे रही है। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो कुछ दी देर के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शनिवार की शाम को दो दोस्त शानू और सौरभ की शराब पीने के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो तरफ से लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी की है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो लोगो को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के लोगो की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Tags:    

Similar News