Bareilly News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मीरगंज में हुआ भव्य स्वागत

Bareilly News: मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया है जिससे बरेली जिले का नाम रोशन हुआ है। आज बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए इकट्ठा हुए है।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-09-07 15:01 GMT

Bareilly News (Pic: Newstrack)

Bareilly News: झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार मीरगंज आने पर संतोष कुमार गंगवार का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके बैंकेट हॉल में पहुंचने पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। मीरगंज के राम बैंकेट हॉल में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों का धन्यवाद। जिन्होंने कई बार उनको चुनकर संसद में भेजा, अब पार्टी ने उनको नई जिम्मेदारी दी है। जो बिल्कुल अलग है। अब हम राजनैतिक व्यक्ति नहीं है। अब हमको सबको साथ लेके चलना होगा। उन्होंने मंच से कई बार जनता का अभिवादन किया।

मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया है जिससे बरेली जिले का नाम रोशन हुआ है। आज बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए इकट्ठा हुए है। हम सब पर उनका आशीर्वाद बना रहे। मीरगंज चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मीरगंज कस्बे में संतोष कुमार गंगवार के राजपाल बनने के बाद पहली बार आने पर उनका स्वागत है। वो एक बड़े संवैधानिक पद पर पहुंच गए है उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहें।

इस दौरान एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण गोपाल गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी, सतेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेशपाल सिंह, अतिराज सिंह चौहान, बाबू सिंह गंगवार सहित बड़ी संख्या मे नेता कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहीं।

Tags:    

Similar News