Bareily News: बाढ़ से बचने के लिए तहसील प्रशासन हुआ अलर्ट, कहा- बनाई बाढ़ चौकियां

Bareily News: बरसात के मौसम में मीरगंज प्रशासन ने क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीरगंज क्षेत्र में चारों दिशाओं में नदियां होने के कारण गांव में बाढ़ और उसके बाद खेतों का कटान होता है जिसके बचाव के लिए प्रशासन ने बाढ़ चौकियां बनाई हैं।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-06-29 12:30 GMT

एसडीएम मीरगंज देश दीपक सिंह Photo- Newstrack 

Bareily News: बरसात के मौसम में मीरगंज प्रशासन ने क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीरगंज क्षेत्र में चारों दिशाओं में नदियां होने के कारण गांव में बाढ़ और उसके बाद खेतों का कटान होता है जिसके बचाव के लिए प्रशासन ने बाढ़ चौकियां बनाई हैं। 

एसडीएम मीरगंज देश दीपक सिंह ने बताया कि मीरगंज तहसील क्षेत्र मे रामगंगा, बहगुल, भाखड़ा सहित कई नदियां इस क्षेत्र में बहती हैं। आने वाले समय में बाढ़ को देखते हुए हमने 14 बाढ़ चौकियां बनाई हैं। बाढ़ चौकियां सहोड़ा शीशगढ़, दुनका, बल्लिया, सहित 14 गावों में बनाई गई है। 10 जगह पर हमने नाव को अधिकृत किया गया है जिसमें अंबरपुर,नरखेड़ा, गौतारा,पहाड़पुर मोहम्मदगंज इन सभी दस गावों में हमारी नाव मौजूद रहेंगी। तहसील परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे सुचारू रहेगा। कंट्रोल में कोई भी शिकायत दर्ज़ करा सकता है। अभी क्षेत्र में एक-दो दिन से बारिश हो रही है जिस कारण बाढ़ की कोई समस्या नहीं है। जब पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होती है तब मैदानी क्षेत्र में बाढ़ की समस्या की आशंका ज्यादा होती है। आज और कल दो दिन हुई बारिश से अभी क्षेत्र मे कोई बाढ़ की स्थिति नहीं है

बारिश में बढ़ जाती है बाढ़ की समस्या

आपको बता दें कि बारिश के मौसम में मीरगंज क्षेत्र में बाढ़ की समस्या बनी रहती है जिस कारण नदी में ज्यादा पानी होने से नदी कटान करना शुरू कर देती है। कटान होने से ग्रामीणों के नदी किनारे वाले खेतों में खड़ी फसल पानी में समा जाती है। अभी क्षेत्र में दो दिन से बारिश की शुरुआत हुई है। वहीं, प्रशासन का भी कहना है कि आने वाले समय में अगर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी तो प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वहीं, हर साल बाढ़ से भारी नुक्सान होने के चलते लोगों में भी भय व्याप्त है।

Tags:    

Similar News