Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मचा कोहराम

Bareilly News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-09-17 19:58 IST

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव नौसना के रहने वाले 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मौर्य पुत्र जानकी प्रसाद मौर्य निवासी गांव नौसना अपने घर से मंगलवार सुबह एक लकड़ी फैक्ट्री पर ड्यूटी करने के लिए निकले। वह साइकिल से मिल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वीरेंद्र कुमार लभारी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तभी रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं डॉक्टरों ने घायल को देख मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक वीरेंद्र कुमार अपने भाई मुरारीलाल के साथ रहता था। कई सालों पहले उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। काम की तलाश में वो आज साइकिल से प्लाईवुड की फैक्ट्री गया था। घर से फैक्ट्री जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह हाइवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News