Bareilly News: रिश्वत लेते विजिलेंस ने दरोगा को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Bareilly News: दो माह पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नाम निकलवाने को लेकर पुलिस साठगांठ कर रही थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-06-12 14:46 GMT

रिश्वत लेते विजिलेंस ने दरोगा को किया गिरफ्तार  (photo: social media )

Bareilly News: लाखों की धोखाधड़ी जालसाजी के मुकदमे में नाम निकालने के बदले प्रेम नगर थाने के दरोगा ने 5 लाख की रिश्वत मांगी। 50000 की पहली किस्त लेकर पहुंचे पीड़ित के साथ विजिलेंस ने दरोगा को 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने दारोगा के खिलाफ थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है।

जिले के किला थाने में दो माह पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नाम निकलवाने को लेकर पुलिस साठगांठ कर रही थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद एसएसपी ने मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दी। विवेचना प्रेम नगर थाने के दरोगा राम अवतार कर रहे थे। मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा राम अवतार ने मुकदमे से दो नाम निकालने के बदले उन्हें अपने घर बुलाया और पांच लाख रिश्वत देने की रकम तय की गई। इसके बाद 50-50 हज़ार की किस्तों में दरोगा को रुपए दिए जाने की बात तय हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस के एसपी से की थी जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप करने के लिए टीम तैयार की। मंगलवार को 50000 की किस्त लेकर जैसे ही पीड़ित दरोगा को देने पहुंचा तभी विजिलेंस की टीम ने दरोगा को रिश्वत के रूपए लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस को देख दरोगा के होश उड़ गए,दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरोगा को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार किया  

विजिलेंस एसपी अरविन्द कुमार ने बताया कि दरोगा ने रिश्वत के रुपए किस्तों मे देने की बात कही। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने दरोगा को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News