Bareilly News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस ने की शिनाख्त

Bareilly News: एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर महिला की शिनाख्त उसके बेटे ने की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर, महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-06-25 20:37 IST

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: हाईवे पर रोड पार करते हुए सोमवार को एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर महिला की शिनाख्त उसके बेटे ने की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर, महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आपको बता दें, कि महिला हाईवे पर सोमवार को दस बजे के आसपास मोहन देई पत्नी भजनलाल निवासी नई बस्ती सीबी गंज रोड पार कर रही थी। रोड पार करते समय तेज़ रफ़्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ उसकी कुछ देर बाद हीं इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को महिला के पास से कोई आईडी प्रूफ नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया। आज महिला के बेटे ब्रजपाल पुत्र भजनलाल ने बताया कि कल सड़क हादसे मे जिस महिला की मौत हुई थी वो उसकी माँ है। वो नई बस्ती थाना सीबी गंज की रहने वाली थी। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आज महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला सीबी गंज के नई बस्ती की रहने वाली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News