Basti News: तीन साल से फरार 25 हजार के इनामी महिला व पुरुष आरोपी गिरफ्तार

Basti News: बस्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार 25 हजार की इनामिया एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Report :  Amril Lal
Update: 2024-06-20 13:01 GMT

 पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। Photo-Newstrack 

Basti News: बस्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार 25 हजार की इनामिया एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने इन्हे पकड़ने वाली टीम को ₹25000 का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि 3 साल से यह दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी। इन्हे पकड़ने में बस्ती जिले की गौर पुलिस, सर्विलांस और एस.ओ.जी. ने संयुक्त रूप से ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। पकड़े गए आरोपियों में इनामी बदमाश सुभावन यादव और महिला सुमन देवी पत्नी सुभावन यादव हैं। यह दोनों गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव के रहने वाले हैं। 

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बभनान कस्बे में लखनऊ जाने वाले हाईवे से दोनों को धर दबोचा है। इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह दोनों ही लगभग 3 साल से फरार चल रहे थे। इन लोगों के विरुद्ध हरैया थाने में धारा 406 के तहत मुकदमा 2021 में दर्ज हुआ था जब से मुकदमा दर्ज हुआ था तब से ही दोनों फरार थे और अब यह लोग लखनऊ भागने की फिराक में थे।

भट्टा मालिक से मजदूर सप्लाई के नाम पर लिए थे रुपये

पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि इन दोनों ने एक भट्ठा मालिक से 45 हजार रुपए 2021 में लिए थे और कहा था कि भट्ठे पर काम करने के लिए हम मजदूर लेकर आएंगे और यह रकम उन मजदूरों की मजदूरी में देंगे। दोनों आरोपी न ही मज़दूर लेकर गए और न ही रकम वापस की। दूसरी ओर ये दोनों अब जिले से बाहर जाने के प्रयास में लगे थे। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News