Best Salon in Lucknow: लखनऊ के ये हैं बेस्ट सैलून, यहां पर कम दामों पर मिलती हैं काफी सुविधाएं

Best Salon in Lucknow: लखनऊ से सटे आस पास इलाकों की महिलाएं शादी समारोह अलावा कोई विशेष कार्यक्रम में जाने पर सौंदर्य निखार के लिए अधिकांश इन ब्यूटी सैलून को चुनती हैं। इसमें कुछ सैलून महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-23 12:46 GMT

Best Salon in Lucknow (सोशल मीडिया) 

Best Salon in Lucknow:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कई चीजें प्रदेश सहित देश में प्रसिद्ध हैं। इनमें कपड़ों की चिनक कारी से लेकर खाने पीने की कई चीजों के अलावा यहां पर लोगों में दिखाने वाली तहजीब शामिल है। लखनऊ शहर जब इन सब चीजों के लिए देश में प्रसिद्ध है तो फिर महिलाओं के सौंदर्य के मामले पर क्यों पीछे रहे? नवाबों के शहर में कई प्रसिद्ध लेडीज ब्यूटी सैलून है, जिनकी मांग महिलाओं के बीच काफी अधिक रहती है और यह ब्यूटी सैलून शहर में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं।

ये हैं लखनऊ के टॉप लेडीज ब्यूटी सैलून

लखनऊ से सटे आस पास इलाकों की महिलाएं शादी समारोह अलावा कोई विशेष कार्यक्रम में जाने पर सौंदर्य निखार के लिए अधिकांश इन ब्यूटी सैलून को चुनती हैं। अगर आप भी हाल ही में कोई कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं और लखनऊ के सबसे अच्छे ब्यूटी सैलून में तैयार होने की मंशा रख रही हैं तो इन कुछ साख लेडीज ब्यूटी सैलून का चयन कर सकती हैं। हालांकि इनमें से कुछ सैलून UNISEX भी हैं। यहां पर महिलाएं और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि लखनऊ के टॉप 5 लेडीज ब्यूटी सैलून कौन से हैं?

LASKA UNISEX SALON

लास्का यूनिसेक्स सैलून लखनऊ के प्रमुख ब्यूटी सैलून में से एक है। इस सैलून में पेशेवर हेयरड्रेसर हैं। इन लोगों के पास बाल और सौंदर्य देखभाल करने में कई वर्षों का अनुभव होता है। सैलून 2016 से चल रहा है। ब्यूटी सैलून के अलावा लास्का यूनिसेक्स सैलून चिकित्सीय स्कैल्प उपचार और स्वस्थ रिबाउंडिंग विकल्प जैसी उन्नत हेयर केयर सेवाएं की सुविधा देता है। सैलून में लोगों को फेशियल, पेडीक्योर और मैनीक्योर, हेयरकट, शेव, बॉडी पॉलिश, फेशियल, स्मूदनिंग, बॉडी मसाज, स्ट्रेटनिंग, बॉडी स्पा और हेयर स्पा जैसी कई सेवाएं दी जाती हैं।

सैलून का पता: लास्का यूनिसेक्स सैलून लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है।

CHARMIS LADIES BEAUTY SALON

चार्मिस लेडीज ब्यूटी सैलून भी लखनऊ का फेमस सैलून में से एक है। सैलून की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। यह भी एक यूनिसेक्स सैलून है। यहां पर ग्राहकों को एचडी एयर ब्रश मेकअप, ब्लीचिंग, हेयर कलर, और स्ट्रेटनिंग, रूट टच अप, हेयर स्पा, बॉडी पॉलिशिंग, डायमंड, गोल्ड, पर्ल, हर्बल फेशियल, वैक्स, परमानेंट वेव्स, पार्टी-रिसेप्शन मेकअप, पेडीक्योर, मैनीक्योर, हेयर कट और कर्ल, हेयर ट्रिमिंग, आयरनिंग, क्रिम्पिंग हेड मसाज -जैसे कई सुविधाएं दी जाती हैं।

पता: चार्मिस लेडीज ब्यूटी सैलून लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है।

BHAAVYA KAPUR'S MAKEUP STUDIO

भाव्या कपूर मेकअप स्टूडियो राजधानी लखनऊ का प्रसिद्ध लेडीज ब्यूटी सैलून है। सैलून विशेष रूप से ब्राइडल को तैयार करने के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र में बीते 10 सालों के काम कर रहा है। भव्या कपूर अपने उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों की वजह से उत्तर भारत में एक प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं। यहां पर महिलाओं को ब्लो ड्राई, फ्रिंजेस, मैसी बन, कर्लिंग, ब्रेडेड हेयर स्टाइल, कैसमारा, बॉडी शॉप, हाइड्राविटल्स, पूरविटल्स, मोरक्कन ऑयल रिविवर- आइकॉनिक, मोरक्कन ऑयल, बेड हेड, वेला, चेंज ऑफ स्टाइल, ट्रिम, किड्स हेयर कट, पाकिस्तानी हेयर करो, मैसी बन, कर्लिंग, फेशियल, मैनीक्योर, पेडीक्योर सहित कई सुविधाएं दी जाती हैं।

पता: भाव्या कपूर मेकअप स्टूडियो लखनऊ के गोखले मार्ग पर स्थित है।

The Jawed Habib Unisex Sallon

द जावेद हबीब यूनिसेक्स सैलून भी लखनऊ के प्रमुख ब्यूटी सैलून में शुमार हैं। इस सैलून में कई पेशवर लोगों द्वारा ब्यूटी सैलून से जोड़ी सेवाएं दी जाती हैं। जिसमें हेयर कट, सेविंग, फेशियल, मसाज, मैनीक्योर, पेडीक्योर शामिल हैं। इसके अलावा सैलून में ब्यूटी पार्लर, महिला ब्यूटी पार्लर सेवाएं, ब्राइडल मेकअप सेवाएं और यूनिसेक्स सौंदर्य सैलून जैसे सुविधाएं ग्राहकों दी जाती हैं, जिसके चलते लोगों के बीच काफी मांग है।

पता: द जावेद हबीब यूनिसेक्स सैलून लखनऊ के स्टेशन रोड में स्थित है।

Lakme Beauty Salon

लक्मे ब्यूटी सैलून लखनऊ के प्रसिद्ध लेडीज ब्यूटी सैलून में से एक है। लखनऊ के अंदर लक्मे ब्यूटी की कई ब्रांच मौजूद हैं। इस सैलून में पेशेवर लोग होने की वजह से लोगों के बीच इस सैलून की मांग काफी है। यहां का ब्राइडल मेकअप सबसे खास है। शहर की अधिकांश ब्राइडल लक्मे ब्यूटी सैलून से मेकअप करवाना ही पंसद करती हैं। यहां पर ग्राहकों को फ्रिंजेस, मैसी बन, कर्लिंग, ब्रेडेड हेयर स्टाइल, कैसमारा, बॉडी शॉप, हाइड्राविटल्स, पूरविटल्स, मोरक्कन ऑयल रिविवर- आइकॉनिक, मोरक्कन ऑयल, बेड हेड, वेला, चेंज ऑफ स्टाइल, ट्रिम और किड्स हेयर कट जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

पता: लक्मे ब्यूटी सैलून की ब्रांच लखनऊ के कई जगहों पर स्थित हैं। हजरतगंज चौराहे पर भी इसकी एक ब्रांच मौजूद है।

Tags:    

Similar News