मिशन 2022: कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के सभी मोर्चाें के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सम्बोधित किया।

Update: 2019-11-24 14:05 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के सभी मोर्चाें के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें...बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन: शोक में डूबी भाजपा, रह चुके हैं MP के मुख्यमंत्री

देव तुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी को मिली जीत

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी 2014, 2017, 2019 के चुनावों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। जो कार्यकर्ता अपने अंदर कार्यकर्ता भाव जगा कर कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते है। जनता के घर-घर जाकर संपर्क करते है। तो आपको नेता बनने से कौन रोक सकता है।

तपस्वी परिश्रमी, पराक्रम की पराकष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यदि आप अच्छे कार्यकर्ता के साथ नेता नहीं बनेंगे तो पार्टी का विस्तार कैसे होगा।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय , अटल विहारी वाजपेयी , कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना पूरा जीवन खपा कर इस पार्टी को सींचकर बड़ा किया है। दिन में सौ घरों में संपर्क करते थे तो तीन घरों में चाय पीने को मिलती थी एक घर में भोजन मिल पाता था। फिर भी हमारे नेताओं ने हिम्मत न हारकर चरैवेती-चरैवेती के लक्ष्य के साथ संपर्क जारी रखा जिसका परिणाम है। कि आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्यों में सरकारें है। इमर्जेन्सी में बहुत अत्याचार हुए।

ये भी पढ़ें...अजित पवार का ट्वीट- बीजेपी-NCP गठबंधन राज्य में स्थाई सरकार देगा

राष्ट्रवाद के ध्येय के साथ आप आगे बढिये

उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिये गए। कभी पार्टी में पद नहीं मांगा केवल सेवा भाव में कार्य करते रहे। राष्ट्रवाद के ध्येय के साथ आप आगे बढिये, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद से उठकर भारत को विश्व गुरू बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करिये। आप भी कुशाभाऊ ठाकरे, अटल विहारी बाजपेयी, नरेन्द्र मोदी हो सकते है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने घर वालों को 5 लाख नहीं दिये बल्कि गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख दिये। अपने लिये घर ना बनाकर गरीबों के लिए घर बनाये। यह वंशवाद की पार्टी नहीं है। यह आपकी पार्टी है, आप ही इसे नेतृत्व देंगे। सर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग लेकर जनता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र: बीजेपी ने विधायकों के साथ की मीटिंग, तैयार हुई फ्लोर टेस्ट की रणनीति

Tags:    

Similar News