दिल्ली: अपनी मांगों को लेकर आज भीम आर्मी जंतर मंतर के लिए कूच करेगी

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली करने जा रही है। सहारनपुर के देहरादून रोड से 11 मार्च को संत रविदास छात्रावास से इसकी शुरुआत की जाएगी।

Update: 2019-03-11 06:24 GMT

सहारनपुर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली करने जा रही है। सहारनपुर के देहरादून रोड से 11 मार्च को संत रविदास छात्रावास से इसकी शुरुआत की जाएगी। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी साइकिलों से रवाना होंगे, जिसके बाद 15 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर बहुजन हुंकार रैली की जाएगी।

यह भी पढ़ें.....भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, अगले चुनाव में संसद पर दलितों का होगा कब्जा

इसके लिए भीम आर्मी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। सहारनपुर शहर में जगह जगह प्रमुख चौराहों पर बहुजन हुंकार रैली के होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर, विनय रतन सिंह, जिलाध्यक्ष कमल वालिया सहित अन्य पदाधिकारी साइकिल से रैली की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें.....दलितों के बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे केंद्र और UP सरकार, भीम आर्मी ने दी चेतावनी

इस रैली का उद्देश्य बहुजन समाज के हितों के लिए संदेश देना और समाज के लोगों को जागरुक कर एकजुट करना है।

Tags:    

Similar News