पुजारी हत्याकांड का खुलासा: खुद रचा ये खौफनाक प्लान, सच्चाई आई सामने

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदिर के मुख्य पुजारी सीताराम दास और पुजारी सम्राट दास ने यह साजिश की थी और साजिश को अंजाम देने के लिए मुन्ना सिंह नाम के पेशेवर शूटर को भाडे़ पर बुलाया था।

Update: 2020-10-18 08:23 GMT
बड़ा खुलासा: पुजारी ने खुद रचा था अपने ऊपर हमलें का प्लान (Photo by social media)

लखनऊ: यूपी के गोंडा जिलें के इटियाथोक थानाक्षेत्र में बीती 10 अक्टूबर की रात को श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी पर गोली मार कर हुए जानलेवा हमले में पुजारी ने स्वयं ही भाडे़ के शूटर से अपने ऊपर गोली चलवाने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामलें में सामने आये 09 आरोपियों में से 07 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता पुजारी सम्राट दास का लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में इलाज चल रहा है और वहां से डिस्चार्ज होने पर उसकी भी गिरफ्तारी की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल विश्वविद्यालय में पुलिस वालों की तैनाती कर दी है।

ये भी पढ़ें:प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, बलिया की घटना में सरकार किसके साथ ?

मंदिर के मुख्य पुजारी सीताराम दास और पुजारी सम्राट दास ने यह साजिश की थी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदिर के मुख्य पुजारी सीताराम दास और पुजारी सम्राट दास ने यह साजिश की थी और साजिश को अंजाम देने के लिए मुन्ना सिंह नाम के पेशेवर शूटर को भाडे़ पर बुलाया था। दोनों पुजारियों तथा गांव के प्रधान विनय सिंह और दबंग अमर सिंह के बीच राजनीतिक वैमनस्यता के साथ ही जमीन के विवाद को लेकर भी झगड़ा चल रहा था।

gonda-matter (Photo by social media)

ऐसे में दोनों पुजारियों और ग्राम प्रधान विनय सिंह का मानना था

ऐसे में दोनों पुजारियों और ग्राम प्रधान विनय सिंह का मानना था कि अगर अमर सिंह को किसी मामलें में फंसा दिया जाए तो वह उनका पलड़ा भारी हो जायेगा। इसी साजिश के तहत पेशेवर शूटर मुन्ना सिंह द्वारा बीती 10 अक्टूबर की रात को पुजारी सम्राट दास पर इस तरह गोली चलायी गई कि उसकी मौत न हो। इसके बाद बीती 11 अक्टूबर की सुबह मुख्य पुजारी सीताराम दास ने पुलिस में अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में शुरू हुई वर्चुअल रामलीला, सांस्कृतिक मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ

इस संबंध में गोंडा के एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तिर्रेमनोरामा में 120 बीघा श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन है। इसे लेकर महंत सीताराम दास और अमर सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इसके अलावा मौजूदा प्रधान विनय सिंह और अमर सिंह के बीच चुनावी रंजिश भी चल रही है। महंत सीताराम दास और विनय सिंह ने अमर सिंह को फंसाने के लिए साजिश रची थी।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News