बड़ी हड़ताल: विलय के विरोध में राजस्व कर्मी, घिरेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में शामिल करने का विरोध करने के लिए लगभग 50 हज़ार से ज्यादा राजस्व कर्मी आंदोलन एवं प्रदर्शन में शामिल होंगे । यह विरोध प्रदर्शन  लखनऊ कलेक्ट्रेट सहित UP के सभी जिलाधिकारी कार्यालय में आज किया जायेगा।

Update: 2023-07-27 11:24 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चकबन्दी विभाग को राजस्व विभाग में विलय का विरोध करने के लिए अमीन, लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार का आज बड़ा प्रदर्शन का एलान किया है। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के 350 तहसीलों में किया जायेगा।

ये भी देखें : सलमान खान के घर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, हुई गिरफ़्तारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में शामिल करने का विरोध करने के लिए लगभग 50 हज़ार से ज्यादा राजस्व कर्मी आंदोलन एवं प्रदर्शन में शामिल होंगे । यह विरोध प्रदर्शन लखनऊ कलेक्ट्रेट सहित UP के सभी जिलाधिकारी कार्यालय में आज किया जायेगा।

इस आन्दोलन में बड़ी संख्या में, 9634 अमीन और 4281 राजस्व निरीक्षक, 30837 लेखपाल, 750 तहसीलदार, 1234 नायब तहसीलदार, 68 सहायक भू लेक अधिकरी भी इस राजस्व महासंघ के आंदोलन में मौजूद रहेंगे।

ये भी देखें : इस बार कुछ इस अलग तरीके से रामनगरी में मनाया जाएगा दीपोत्सव

इस आंदोलन को सबसे बड़े संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन भी हासिल है। आंदोलन में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि चकबन्दी विभाग के विलय से राजस्व विभाग का सबसे ज्यादा नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व की इस हड़ताल और प्रदर्शन से सरकार को आज बड़ा नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि प्रदेश में आयी बाढ़ की जिम्मेदारी राजस्व कर्मी ही निभा रहे हैं।

Tags:    

Similar News