इटावा: मनाया गया शिवपाल का जन्मदिन, UP विधानसभा चुनाव के होगें सेनापति

प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पुराना समाजवादी रहा हूँ। बिना एक हुए 2022 की लड़ाई नही लड़ी जा सकती, शिवपाल सिंह इस लड़ाई के बड़े सेनापति है। हम चाहते है ससम्मान उनका समायोजन हो हमारे नेता कह चुके है कि वह सब कुछ त्याग करने को तैयार है।

Update:2021-02-16 17:13 IST
इटावा: मनाया गया शिवपाल का जन्मदिन, UP विधानसभा चुनाव के होगें सेनापति

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66वां जन्मदिन प्रसपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया। दोपहर में पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन के साथ केक काटकर व आतिशबाजी चलाकर मनाया गया। जिसके बाद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में प्रसपा नेताओ ने मिठाई, फल, केक काटकर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन धूम धाम से मनाया।

‘मैं पुराना समाजवादी रहा हूँ’

प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पुराना समाजवादी रहा हूँ। बिना एक हुए 2022 की लड़ाई नही लड़ी जा सकती, शिवपाल सिंह इस लड़ाई के बड़े सेनापति है। हम चाहते है ससम्मान उनका समायोजन हो हमारे नेता कह चुके है कि वह सब कुछ त्याग करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें... औरैया: धूमधाम से मनाई गई विद्या की देवी मां सरस्वती की जयंती

प्रसपा प्रमुख के जन्मदिन पर हवन का आयोजन

इटावा सिविल लाइन इलाके में आज प्रसपा कार्यालय पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह के 66 वें जन्मदिन पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अपने नेता की दीर्घायु एवं परिवार के एक होने के लिए हवन किया । इस मौके पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील ने 2022 के चुनाव के लिये कहा कि इस बड़ी लड़ाई में प्रसपा और सपा के साथ ही परिवार एक हो जाये तभी इस लड़ाई को जीता जा सकता है। सुनील ने कहा कि में पुराना समाजवादी रहा हूँ और चाहता हूँ कि सभी एक हो और हमारे नेता कह चुके है कि वह सब कुछ त्याग करने कें लिये तैयार है। बस ससम्मान उनकी परिवार में वापिसी हो जाये।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News