ज़ुल्म और गुनाह मामले में भाजपा सरकार हाथ बांधे खड़ी है... बलिया में युवती की हत्या पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला
Akhilesh Yadav: बलिया में एक युवती की लाश पेड़ पर लटती हुई मिली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिसको लेकर अब सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।;
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 17 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लड़की के हाथ बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद विपक्ष ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए कड़ी आलोचना की।
अखिलेश यादव का हमला - "जुल्म और गुनाह मामले में भाजपा हाथ बांधे खड़ी है"
इस घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बलिया से एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की जो भयावह तस्वीर आयी है, वो बेहद दर्दनाक और दुखद है। ज़ुल्म और गुनाह के मामले में उप्र की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बाँधे खड़ी है, अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है।
हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की का शव देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। लड़की के हाथ बंधे हुए थे और शव को पेड़ से लटकाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बलिया की इस घटना ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के वर्षों में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है।