UP Nikay Chunav 2023: पूर्व विधायक सहित कई कद्दावरों को भाजपा ने थमाया अध्यक्षी का टिकट

UP Nikay Chunav 2023: आखिरकार नामांकन की आखिरी तिथि की पूर्व संध्या पर भाजपा की तरफ से भी उम्मीदवारी को लेकर पत्ते खोल दिए गए। चार निवर्तमान अध्यक्षों पर जताया भरोसा, निषाद पार्टी की भी हुई इंट्री।

Update:2023-04-24 03:54 IST
पूर्व विधायक सहित कई कद्दावरों को भाजपा ने थमाया अध्यक्षी का टिकट : Photo- Newstrack

Sonbhadra News: आखिरकार नामांकन की आखिरी तिथि की पूर्व संध्या पर भाजपा की तरफ से भी उम्मीदवारी को लेकर पत्ते खोल दिए गए। रविवार की शाम जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में जहां जिले की एकमात्र नगरपालिका राबटर्सगंज से दुद्धी की पूर्व विधायक रहीं रूबी प्रसाद को अध्यक्षी का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं नवसृजित और जिले की सबसे बडी नगर पंचायत अनपरा से केसी जैन को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ओबरा, पिपरी, रेणुकूट, घोरावल में जहां निवर्तमान चेयरमैनों पर भरोसा जताते हुए टिकट जारी किया गया है। वहीं चल रही चर्चाओं और अंदरखाने आ रही अंतर्विरोध की खबरों के बीच चोपन नगर पंचायत की सीट निषाद पार्टी के लिए छोड़ दी गई है।

रूबी प्रसाद राबटर्सगंज नगरपालिका से उम्मीदवार घोषित

राबटर्सगंज नगरपालिका से उम्मीदवार घोषित की गई रूबी प्रसाद वर्ष 2012 में दुद्धी विधानसभा से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में विधायक चुनी गई थी। जीतने के बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की राह पकड़ी थी। यह राह उनके लिए सही भी साबित हुई और सारे अनुमानों-आंकलनों को दरकिनार करते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित जिले की एकमात्र नगरपालिका सीट से अध्यक्षी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

अनारक्षित पिपरी में पिछले चुनाव में निर्दल चुनाव जीतने वाले दिग्विजय सिंह, रेणुकूट में निर्दल चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनी निशा सिंह और घोरावल में निर्दल चुनाव जीतने वाले राजेश कुमार को अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है।

पिछले चुनाव में जहां राजेश का अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर टिकट काट दिया गया था। वहीं रेणुकूट और पिपरी में निशा सिंह तथा दिग्विजय सिंह ने भाजपा खेमे को करारी शिकस्त दी थी। अनपरा में केसी जैन को टिकट देकर, मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई गई है। केसी जैन की गणना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वहीं ओबरा में भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं प्राणमति देवी पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। चुर्क-गुरमा से राजेश कुमार, दुद्धी से कमलेश मोहन, नवसृजित डाला बाजार से चंद्रावती देवी को अध्यक्षी का उम्मीदवार बनाया गया है।

Tags:    

Similar News