Etawah News: भाजपा नेता ने इटावा में कर दिया तिरंगे का अपमान, फोटो हुई वायरल तो मचा हड़कम्प

Etawah News: नेता जी यह भी भूल गए कि हमारे देश की शान तिरंगा को सीधा कैसे पकड़ा जाता है? राष्ट्रध्वज को उल्टा पकड़ने वाले नेता जी को लोग रामकृष्ण गुप्ता के नाम से जानते हैं।

Report :  Sandeep Mishra
Update: 2022-08-11 13:23 GMT

 इटावा: भाजपा नेता ने इटावा में कर दिया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान

Etawah News: भाजपा नेता इटावा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करते देखे गए हैं। राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत भाजपा (BJP) के ये नेता जी तो यह भी भूल गए कि वास्तव में हमारे देश की शान तिरंगा को सीधा कैसे पकड़ा जाता है? उल्टा झंडा पकड़े इटावा शहर के इस दिग्गज नेता की जब सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने लगी तब भाजपा में खलबली मच गई है। राष्ट्रध्वज तिरंगे को उल्टा पकड़ने वाले इटावा शहर के इन नेता जी को लोग रामकृष्ण गुप्ता (Ramkrishna Gupta) के नाम से जानते हैं।

कैसे हुआ राष्ट्रध्वज का अपमान

बता दें कि हमारे राष्ट्रध्वज का नारंगी पट्टी का हिस्सा तिरंगे के ऊपरी वाले हिस्से पर सबसे ऊपर होता है। जबकि भाजपा नेता रामकृष्ण गुप्ता ने तिरंगे की हरी पट्टी को ऊपर की तरफ रख कर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया है।

हर घर तिरंगा फहराने वाले राष्ट्रध्वज को पकड़ने का भी नही सीख पाए शऊर

लखनऊ बैठे भाजपा हाईकमान के नेता यह जान लें कि इटावा नगर व सुप्रसिद्ध लोहा व्यवसायी रामकृष्ण गुप्ता आगामी इटावा नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद से भाजपा के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे हैं। अब यहां सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जिस भाजपा के नेता उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच कर भी राष्ट्रीय ध्वज को पकड़ने का शऊर भी नही सीख पाए तो अब ऐसा नेता नगर पालिका अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद के लिए कितना काबिल है यह तो भाजपा हाई कमान ही समझे।

Tags:    

Similar News