बृजभूषण शरण सिंह बोले-अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ अब राम और कृष्ण के वंशज संगठित होकर देंगे करारा जवाब

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यूपी के तमाम जिलों का दौरा करने के बाद वे बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के युवाओं को उत्तर भारतीयों के साथ मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद करेंगे।

Report :  Amit Pandey
Update: 2022-05-21 15:39 GMT

बृजभूषण शरण सिंह

Sant Kabir Nagar: मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाने में यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के अन्य प्रदेशों के युवाओं ने खून पसीना बहाया है। मनसे के चंद गुंडों को उनकी कुर्बानियों को अपमानित करने का कोई हक नही है। हम राम और कृष्ण के वंशज अब संगठित होकर अन्याय एवम् उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर देश की अखंडता के लिए खतरा बने अराजकतत्वों को करारा जवाब देंगे।

जनता को संबोधित करते हुए ये सभी बातें राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् सांसद बृजभूषण शरण सिंह (MP Brij Bhushan Sharan Singh) ने महुली कस्बे में स्थित श्रीजा मैरेज हाल में आयोजित समारोह में कही।

बृजभूषण शरण सिंह (MP Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि यूपी के तमाम जिलों का दौरा करने के बाद वे बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के युवाओं को उत्तर भारतीयों के साथ मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद करेंगे।

सियासत के नए समीकरण का संदेश 

जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से अपने करनी की माफी नहीं मानेंगे उन्हें अयोध्या क्या उत्तर भारत के किसी गांव में भी नही घुसने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की आगामी 5 जून को अयोध्या में 5 लाख से अधिक लोगों के हुजूम के साथ पहुंचकर राज ठाकरे के लिए बैरियर बनाएंगे।

बृजभूषण सिंह ने कबीर की सरजमीं पर आयोजित हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवम् भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा सत्यपाल पाल और नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल को बधाई दिया।

मंच से लेकर जसोवर स्थित पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल के घर तक सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नाथनगर ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे कृष्णचंद्र यादव 'केसी' को अपने करीब रख कर बिना कुछ कहे भी क्षेत्र के सियासत के नए समीकरण का संदेश भी दे गए। इससे पहले डा सत्यपाल पाल, दिगपाल पाल के नेतृत्व में तलवार भेंट किया गया।

इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, प्रिंस अगम सिंह, चिक्कन सिंह, शमशाद गामा, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र, हेमंत चतुर्वेदी, राजेंद्र राय, अशोक कुमार पांडेय, अजय मिश्र, महेश यादव, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, घुरहू यादव, नागेंद्र यादव, जगदम्बा यादव, शिव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News