भाजपा मुर्दाबाद: बुलंदशहर के गांव में लगे नारे, भागने को मजबूर हुए पार्टी नेता

बुलंदशहर के गांव भैंसाखुर, थाना बीबीनगर में आइए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गाड़ियों से गांव में पहुंचे हैं। गाड़ियों से उतर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ग्रामीणों ने घेर लिया है और उन्हें खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

Update: 2021-02-10 06:41 GMT
भाजपा मुर्दाबाद: बुलंदशहर के गांव में लगे नारे, भागने को मजबूर हुए पार्टी नेता

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। किसान आंदोलन की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ने लगी है बुलंदशहर के गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गांव वालों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा है गांव में पहुंचे भाजपाइयों को किसानों और ग्रामीणों ने लताड़ कर भगा दिया और भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ग्रामीणों ने घेर लिया

बुलंदशहर के गांव भैंसाखुर, थाना बीबीनगर में आइए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गाड़ियों से गांव में पहुंचे हैं। गाड़ियों से उतर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ग्रामीणों ने घेर लिया है और उन्हें खरी-खोटी सुनाई जा रही है गांव के किसानों ने भाजपा के नेताओं से कहा कि वह यहां क्या करने के लिए आए हैं दिल्ली बॉर्डर पर ढाई महीने से किसान भूखे प्यासे बैठे हैं।

उनके पास क्यों नहीं गए। किसानों के पास जाने की फुर्सत जब भाजपा नेताओं को नहीं है तो यहां क्या करने के लिए आए हैं। ग्रामीणों की इस लताड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता वापस अपनी गाड़ी में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं गांव से लौटने के दौरान लोगों ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

ये भी देखें: मेरठ में एनकाउंटरः पुलिस ने दागी गोलियां, तीन बदमाश घायल

[video data-width="352" data-height="640" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-10-at-10.45.45-AM.mp4"][/video]

वीडियो पर लोगों के तीखे कमेंट भी मिल रहे हैं

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के तीखे कमेंट भी मिल रहे हैं। कई लोगों ने ग्रामीणों के इस व्यवहार का समर्थन किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर किसानों के साथ नहीं है गरीब और कमजोर के साथ नहीं है भारतीय जनता पार्टी अगर अमीरों और उद्योगपतियों के लिए कानून बनाएगी तो उसका गांव में घोषणा ठीक नहीं है ऐसे पार्टी के लोगों को गांव में सम्मान नहीं मिलना चाहिए।

विरोधी राजनीतिक दलों की साजिश

जबकि कुछ अन्य लोगों ने ग्रामीणों के इस व्यवहार की आलोचना की है और इसे भारतीय जनता पार्टी विरोधी राजनीतिक दलों की साजिश का हिस्सा बताया है कुछ लोगों ने कहा कि यह सब पहले से निर्धारित प्लान के अनुसार किया गया है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पता नहीं था। उनके पहुंचने से पहले ही वीडियो बनाया जा रहा था। इससे भारतीय जनता पार्टी पर फर्क नहीं पड़ने वाला है विरोधी राजनीतिक दलों ने किसानों को गुमराह किया है केंद्र सरकार का कृषि सुधार कानून वास्तव में किसानों के फायदे के लिए है जो असली किसान हैं वह इसका विरोध नहीं कर रहे हैं इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के एजेंट हैं।

ये भी देखें: अयोध्या बनेगी वर्ल्ड क्लास सिटी: सरकार की तैयारी, इस विदेशी कंपनी को मिली कमान

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News