BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने किया 'दस गुरु दर्शन' पुस्तक का विमोचन

अगले विधान सभा चुनाव के लिए सभी वर्ग और सभी जाती के लोगों के वोट हथियाने के लिए सभी दलों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। भले ही विधान सभा चुनाव होने में...

Update: 2020-07-06 13:50 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: अगले विधान सभा चुनाव के लिए सभी वर्ग और सभी जाती के लोगों के वोट हथियाने के लिए सभी दलों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। भले ही विधान सभा चुनाव होने में अभी काफी वक्त बाकी हो, लेकिन दिशा में कोई भी दल पीछे नहीं है। आज इसी के तहत सिख गुरुओं पर आधारित किताब “दस गुरु दर्शन” का विमोचन भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने किया।

ये भी पढ़ें: योगी का ताबड़तोड़ एक्शन: अब शोहदों की खैर नहीं, 15,000 पाॅवर एजेण्ट बनाये गये

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह के प्रयासों के फलस्वरूप "दस गुरु दर्शन " पुस्तक के विमोचन के दौरान अवध क्षेत्र के अध्यक्ष एवं कैंट क्षेत्र के विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे। यह जानकारी अवध क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी।

ये भी पढ़ें: एमपी राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है: मेदांता अस्पताल

पुस्तक में सिख गुरुओं के जीवन पर डाला गया प्रकाश

सरदार दविन्दर पाल सिंह द्वारा लिखित इस पुस्तक में सिख गुरुओं के बारे में उनके जीवन और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में सभी दस गुरुओं और गुरुग्रंथ साहिब के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ क्रमबद्ध रूप से प्रकाशित की गई हैंl अवध छेत्र के सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने बताया कि इसके उपरांत सरदार गुरुविंदर सिंह ने पगड़ियों द्वारा निर्मित मास्क का भी वितरण किया।

ये भी पढ़ें: धमाके से हिले लोग: अधिकारियों को बनाया निशाना, इलाके में मची भगदड़

पुस्तक में गुरु नानक देव, गुरु अंगद देव, गुरु अमर दास, गुरु राम दास, गुरु अर्जुन देव, गुरु हरगोबिन्द, गुरु हर राय, गुरु हर किशन, गुरु तेग बहादुर तथा गुरु गोबिंद सिंह के बारे में विस्तार से बताया गया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य सरदार गुरविन्दर सिंह, सरदार मंजीत सिंह (राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय सचिव ), सरदार सतवीर सिंह राजू (क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी), सरदार निर्मल सिंह (कार्यवाहक अध्यक्ष गुरुद्वारा आलमबाग), सरदार रविंदर पाल सिंह (सदस्य क्षेत्रीय आईटी विभाग) समेत गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: अंग्रेजन बनी सपना: देसी गर्ल ने ढाया कहर, इस अंदाज में आईं नजर

Tags:    

Similar News