UP BJP Meeting: भाजपा ने शुरू की 2024 Lok Sabha चुनाव की तैयारियां, बैठक में बोले सीएम योगी

BJP State Working Committee Meeting: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा(BJP) द्वारा लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद से पार्टी राज्य कार्यसमिति की यह पहली बैठक है।

Written By :  Rajat Verma
Update: 2022-05-29 06:06 GMT

CM Yogi Adityanath 

BJP Meeting in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में आज रविवार को भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक (BJP State Working Committee Meeting) का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा बैठक का उद्घाटन किया गया तथा साथ ही इसके बाद अब पार्टी नेताओं की चर्चा में विशेष रूप से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।


लखनऊ में आयोजित भाजपा राज्य कार्यसमिति की इस बैठक (BJP State Working Committee meeting today) की अध्यक्षता वर्तमान जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) करेंगे। इसी के साथ इस बैठक के बाद ही नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करने को लेकर भी चर्चाएं बेहद तेज हैं।

योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा(BJP) द्वारा लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद से पार्टी राज्य कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। इस दौरान बैठक में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे चुनाव के मद्देनज़र सही रणनीति तैयार की जा सके। साथ ही इस बैठक के दौरान केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा कर उसे उजागर किया जाएगा।


सीएम योगी का कार्यसमिति की बैठक में उद्घाटन संम्बोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए सभी को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने को लेकर कहा कि-"हम सब ऐसे अवसर पर इकट्ठा हुए जब मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। आज के इस आयोजन के लिए प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ। 5 वर्ष पहले मोदी जी के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था, जिसमें हमे 3 साल काम करने का मौका मिला तथा साथ ही 2 साल कोरोना महामारी के प्रबंधन में चले गए। महामारी के चलते तनाव के बावजूद भी जनता के मन में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर विश्वास बना रहा, जिसका परिणाम आपको इस बार भी देखने को मिला।"


इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पिछली अन्य पार्टियों की सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि-"पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर अग्रणी भूमिका में नज़र आता है। हमारी सरकार ने प्रदेश में केन्द्र की योजनाओं को ज़मीन पर उतारा है और गांव की तस्वीर बदली है। साथ ही हमारी भाजपा सरकार ने प्राथमिक रूप से महिलाओं के सम्मान की रक्षा का काम किया है।"

उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में यह नेता शामिल

लखनऊ में आयोजित भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक में आज यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह, राज्य महासचिव (संगठन) सुनील बंसल, सह महासचिव (संगठन) करमवीर, मंत्री जेपीएस राठौर, महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, अमर पाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता और प्रियंका रावत सहित आदि नेता मौजूद हैं।

सभी नेता मिलकर 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराते नज़र आएंगे।

वंशवाद तुष्टीकरण राजनीति पर विजय देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणामः स्वतंत्र देव सिंह


उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहां कहा कि भाजपा मेरी मां है। इसलिए भारत मां का गौरव और बढाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है मेरी कार्यशैली से किसी को कष्ट हुआ हो पर हम सबको एक बार फिर 2024 के लिए तैयार होना है।

अटल विहारी वाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन संेंटर में भाजपा के करीब 600 पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार को फिर जनता ने सत्ता सौंपी है।  लोककल्याण संकल्प पत्र के वादो को पूरा करने का काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से बड़ा जनसमर्थन मिला है।  

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक बडी सफलता मिली है। इसमें सबका सहयोग मिला है। विधानसभा चुनाव में हमने तमाम मिथकों को विधानसभा चुनाव जीता है। 37 वर्षो बाद विजय मिली है। वंशवाद  तुष्टीकरण राजनीति पर विजय है। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की पारदर्षी सरकार के चलते ही हमे फिर से जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2024 को लेकर फिर से तैयार हो जाए।

फोटो-न्यूजट्रैक

बैठक में बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मौजूद हैं। इनके अलावा बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महापौर और अन्य विशिष्ट आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।  इस बैठक में पार्टी मिशन 2024 पर अपनी प्रारंभिक रणनीति बनाएगी।  सभी पदाधिकारियों को चुनाव के लिए जिम्मेदारियां दी जाएंगी। पार्टी संगठन चुनाव प्रचार व सरकार के कामकाज को लेकर रणनीति तैयार करेगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के संभावित नामों में कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, पूर्व उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक तथा केन्द्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान के अलावा कई नेताओं के नाम पर चर्चा हो सकती है।  

Tags:    

Similar News