Saharanpur : सहारनपुर में प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी मिली लाश, 15 दिन पहले घर छोड़कर हुए थे फरार

UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल की पेड़ से लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा 15 दिन पहले घर छोड़कर भागा था। लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-09-21 04:39 GMT

प्रतीकात्मक चित्र 

Saharanpur Dead Bodies Found : पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एक गांव से प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी पेड़ से लटकी मिली है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। उधर, खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लड़का और लड़की के बीच प्रेम-संबंध था। ये दोनों अलग-अलग गांव से थे।

मृतक लड़का जिले के रसूलपुर खेड़ी का रहने वाला था। जबकि, लड़की नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडपुर की निवासी थी। लड़की नाबालिग थी। परिजनों का कहना है कि दोनों पिछले 15 दिनों से फरार थे। लड़की के परिजनों ने इसे लेकर लड़के वालों के विरुद्ध 4 सितंबर को नांगल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारीगढ़ पुलिस को मंगलवार देर शाम खबर मिली थी, कि मोहण्ड के जंगल में एक लड़का-लड़की की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन लाश को कब्जे में लेकर इसकी शिनाख्त शुरू कर दी। शव की पहचान हो जाने के बाद दोनों के परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।  

आत्महत्या का शक

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को ये मामला सुसाइड का लग रहा है। सहारनपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक दिनेश ताडा (SSP Saharanpur Dr Vipin Tada) ने मीडिया को बताया कि दोनों कई दिनों से घर से फरार थे। लड़की के परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News