Agra News: देश ने मनाया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, कोरोना से आजादी की ये है पहली जीत

Agra News: देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इसके साथ ही देश की 100 ऐतिहासिक इमारतें रात में तिरंगे की रोशनी से जगमग करती नजर आईं।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-21 17:35 GMT

देश ने मनाया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न।  

Agra: देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है और मनाए भी क्यों न कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी को मात देना का यही तो एकमात्र उपाय था. जिसमें देश ने दुनिया के दौ सौ देशों जितनी आबादी को वैक्सीनेशन देकर और वह भी निशुल्क देकर दुनिया के तमाम देशों की मदद करते हुए एक कीर्तिमान खड़ा कर दिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के क्षणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जहां पूरे देश ने जिया वहीं रात में 100 ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमग करती नजर आईं। आज भी एक दीपावली है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने की खुशी का। पूरे देश में जश्न का माहौल है। सरकार ने भी इस मौके को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

आगरा में ऐतिहासिक लाल किले, एत्माद्दौला स्मारक, सिकंदरा स्मारक, फतेहपुर सीकरी स्मारक और एएसआई कार्यालय को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। तीनों इमारतें इस मौके पर जगमग रोशनी से चमकती हुई नजर आईं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त करना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसका जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है।

एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि आगरा में चार इमारतों को इस मौके पर तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। पूरे देश में 100 इमारतों को इसी अंदाज में सजाया गया है। सभी इमारतों पर तिरंगे की रोशनी डालने का भी खास मकसद था। लोगों में देशभक्ति की भावना, लोगों के सामूहिक प्रयास और सौहार्द जगाने के लिए यह प्रयोग किया गया है।

तिरंगे की रोशनी से जगमग इमारतों को देखकर हर शहर के लोग पहले चौंके फिर इस 100 करोड़ वैक्सीनेशन की उपलब्धि का अहसास कर गर्व से सीना तान कर आगे बढ़े। सभी खासे उत्साहित नजर आए। लोगों ने ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपनी सेल्फी भी ली। इस मौके पर देश भर की सौ इमारतों की रोशनी और खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इमारतें लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई थीं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News