Agra News: सपा ने साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

आगरा में नगर निगम गृहकर का सर्वे कर रही साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-11 10:05 GMT

नगर निगम कार्यालाय पर प्रदर्शन करते सपा नेता

Agra News: आगरा में नगर निगम गृहकर का सर्वे कर रही साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सर्वे कर रही कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गृह कर का सर्वे करने के लिए घर-घर पहुंच रहे कर्मचारी लोगों से अभद्रता कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुरुषों की गैरमौजूदगी में सर्वे करने पहुंच रहे कर्मचारी महिलाओं को धमकाते हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से मांग की है कि सर्वे का काम निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में करवाई जाए।

नगर निगम में प्रदर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में दूसरी मांग शहर और गली मोहल्ले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के उठाई है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बारिश के मौसम में शहरों में जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग उठाई है। नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।


नगर आयुक्त ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

नुसरत नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त ने सर्वे करने जा रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश देने के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि आने वाले कुछ दिनों में ही शहर की सभी सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। बता दें कि गड्ढा युक्त सड़कों के चलते दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बरसात के मौसम में पानी भरे होने की वजह से लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शहर की तकरीबन सभी सड़कों का यही हाल है।

Tags:    

Similar News