Firozabad News: तहसील में धरना दे रहे गोवंश से परेशान किसान नेताओं ने जड़ा तहसील के गेट पर ताला

Firozabad News: बुधवार को किसान यूनियन (किसान) गुट के पदााधिकारी विभिन्न समस्याओं को लेकर जसराना तहसील पहुंचे। जहां धरना प्रदर्शन करने के बाद भी किसी अधिकारी के शिकायत सुनने न आने पर किसान नेताओं ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर उसमें ताला जड़​ दिया।

Report :  Brajesh Rathore
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-01-05 17:32 IST
किसान नेताओं की तस्वीर 

Firozabad News: फिरोजाबाद के तहसील जसराना पर गोवंश से परेशान किसान नेताओं (Kisan Neta) ने तहसील गेट पर ताला जड़ दिया। करीब एक घंटे तक तहसील पर ताला लगा रहा। उसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने गेट खुलवाया और किसान नेताओं की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसान यूनियन की प्रमुख समस्या आवारा गौवंश विजली सही समय से न मिलने रात भर परेशान तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन धरना प्रदर्शन किया।

बुधवार को किसान यूनियन (किसान) गुट के पदााधिकारी विभिन्न समस्याओं को लेकर जसराना तहसील पहुंचे। जहां धरना प्रदर्शन करने के बाद भी किसी अधिकारी के शिकायत सुनने न आने पर किसान नेताओं ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर उसमें ताला जड़​ दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह टाइगर ने बताया कि इस समय किसानों की फसल को गोवंश खराब कर रहे हैं।

कई बार एसडीएम समेत कई अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान कर्जा लेकर फसल कर रहा है और जानवर उसे खराब कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ओपी यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील पर धरना प्रदर्शन की सूचना एक दिन पहले ही दे दी थी, बावजूद इसके तहसील में कोई अधिकारी नहीं मिला।


इससे नाराज होकर उन्होंने ताला लगाया था। बिरजू यादव ने कहा कि इस सरकार में किसान बहुत परेशान है। कोई सुनने वाला नहीं है। गोवंश फसल खराब कर रहे हैं। बैंक कर्जे के लिए किसानों को परेशान कर रही है। ऐसे में किसान क्या करें, इसलिए तहसील गेट पर तालाबंदी की गई है। करीब एक घंटे बाद पहुंचे तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने गेअ खुलवाया और किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया।

Tags:    

Similar News