UP Election 2022: अखिलेश यादव के प्रतिद्वंद्वी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, 150 से अधिक हमलावरों ने किया पथराव

Mainpuri News: भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Written By :  Deepak Kumar
Published By :  Network
Update: 2022-02-15 17:40 GMT

Union Law Minister SP Singh Baghel। (Social Media) 

Mainpuri News: करहल के अतिकुल्लापुर गांव के पास सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रतिद्वंद्वी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले भाग गए। इस हमले में भाजपा प्रत्याशी बाल-बाल बचे है।

जानकारी के अनुसरा केंद्रीय मंत्री अतिकुल्लापुर गांव में जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे 150-200 की संख्या के करीब हमलावरों ने मंत्री के काफिले पर पत्थराव कर दिया। इस हमले से एक गाड़ी को नुकसान हुआ है। इस हमले की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। इस हमले का आरोप स्थानीय लोगों पर है। वहीं, मंत्री करहल थाने में है और वहां समर्थकों की भीड़ जुट गई है।

हमले को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

इस हमले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर सपाई गुंडों द्वारा हमला करना, असली चरित्र दिखाया है। कल ही भाजपा सांसद गीता शाक्य पर भी हमला किया गया था। दोनों घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा- 'अखिलेश यादव जी चुनाव में हार के डर से आपने अपने पालतू गुंडों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा नेताओं पर हमला करवाते हो, आपने हमला नहीं अपनी पराजय सुनिश्चित की है, क्या यही नई सपा है, जो आपके खिलाफ चुनाव लड़े उस पर हमला कराओगे। 

पहले भी हो चुकी है इसी वारदात

आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के साथ पहले भी अभद्रता और गाली गलौज की वारदात हो चुकी है। बीते शनिवार को नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लहराते हुए युवाओं ने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले मीठेपुर के पास गांव कुम्हेरी में जनसभा के दौरान एसपी सिंह बघेल के साथ सपा समर्थकों ने गाली गलौज की थी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News