UP Election 2022: अरसे बाद चुनावी मंच पर दिखे 'नेताजी', करहल की जनता से कहा- अखिलेश को भारी मतों से जिताना

अरसे बाद आज किसी जनसभा को मुलायम सिंह यादव ने संबोधित किया। इस दौरान अपने 'नेताजी' को देखने-सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी करीब 15 मिनट तक जनसभा में बोले। अन्य मुद्दों के साथ-साथ उन्होंने किसान, व्यापारी तथा नौजवानों का विशेष तौर पर जिक्र किया।

Written By :  aman
Update: 2022-02-17 09:31 GMT

netaji ne aaj karhal mein ki chunavi sabha

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में इस बार चाहे कोई कितना भी बड़ा चेहरा क्यों न हो, चुनावी रण में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। इसी क्रम में आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और संस्थापक तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने पहली बार चुनाव प्रचार किया। मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया।

बता दें, कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी (Mainpuri) जिले के करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly seat) में मैदान में हैं। आज करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा, कि 'इस देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत कर सकते हैं। और इन तीनों की उम्मीद समाजवादी पार्टी ही पूरा करेगी। सपा संरक्षक ने यहां उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा, कि 'करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताएं।'

अरसे बाद 'नेताजी' दिखे मंच पर  

अरसे बाद आज किसी जनसभा को मुलायम सिंह यादव ने संबोधित किया। इस दौरान अपने 'नेताजी' को देखने-सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी करीब 15 मिनट तक जनसभा में बोले। अन्य मुद्दों के साथ-साथ उन्होंने किसान, व्यापारी तथा नौजवानों का विशेष तौर पर जिक्र किया।


भाषण में ये बोले मुलायम सिंह 

मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही, सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत में भी सुधार होगा। इसके अलावा, सपा सरकार में नौजवानों की नौकरी मिलेगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को भी ये सुविधा दी जाएगी, जिससे तहत वो किसान की फसल खरीद सकेंगे।' इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन को यहीं समाप्त किया।


Tags:    

Similar News