UP Election 2022: अभी भी फंसा है अखिलेश-शिवपाल के बीच सीटों का पेंच, मैनपुरी में नहीं दिखे चाचा

UP Election 2022: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Mainpuri Vijay Rath Yatra) आज चुनावी शंखनाद के तहत आज मैनपुरी आए थें।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-12-21 15:21 GMT
अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जब आज मैनपुरी में अपनी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे तो इस बात की उम्मीद थी कि उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी उनके साथ रहेंगे। विजय रथ यात्रा के दौरान पोस्टरों में जरूर शिवपाल-अखिलेश (Shivpal-Akhilesh) साथ दिखाई दिए। पर प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के मंच पर न रहने पर फिर से सवाल उठने लगे हैं कि अभी मतभेद साफ पूरी तरह से खत्म नहीं हो सके हैं।

अखिलेश यादव आज चुनावी शंखनाद के तहत आज मैनपुरी (Akhilesh Yadav Mainpuri Vijay Rath Yatra) आए थें। यह जिला कई वर्षो से समाजवादी पार्टी का गढ रहा है। पूरा शहर आज चाचा भतीजों के पोस्टरों से पटा पड़ा था पर षिवपाल सिंह यादव के न आने से सपाईयों में निराशा  का भाव साफ दिखाई पड़ा।

प्रगतिशील  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछला लोकसभा चुनाव  (UP Election) लडे थें पर 43 सीटों पर लडने के बाद भी उन्हे कोई सफलता नहीं मिली। परिणाम के बाद यह बात जरूर सामने आई कि उन्होंने सपा का नुकसान पहुंचाने का काम किया। जिसके कारण परिवार के कई सदस्य चुनाव हार गए।

मैनपुरी विजय रथ यात्रा की तस्वीर 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जरूर यह बात कह रहे हैं कि वह छोटे दलों को अपने साथ रखने के हिमायती हैं। पर कहा जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में पांच छह सीटों से ज्यादा उनके दल को देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। अखिलेश समर्थकों का यह जरूर कहना है कि सपा सरकार बनने पर शिवपाल समर्थकों को एडजस्ट किया जा सकता है।

लेकिन एक चैनल से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि उनकी बातचीत अखिलेश यादव से सकारात्मक भाव में बात हो चुकी है और जल्द ही समझौते की घोषणा की जाएगी। उन्होने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को हटना चाहिए जिससे प्रदेष में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन हो। परिवार के साथ मिलकर अखिलेश यादव से  पूरी 45 मिनट बात हुई है। हांलाकि अभी सीटों को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News