UP Election 2022: तो इस कारण वृद्ध मुलायम सिंह को उतरना पड़ा बेटे के लिए वोट मांगने

UP Election 2022: आज करहल की रैली में इस मौके पर अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के मंच पर ही पैर छूकर यह जताने की कोशिश की।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-17 16:00 GMT

मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव मैनपुरी रैली (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: पिछले तीन चार साल से सक्रिय राजनीति से दूर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आज मैनपुरी के अपने पुराने गढ मे बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने को भाजपा अपनी बडी जीत मान रही है। भाजपा को लग रहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी हार के डर से पिता मुलायम सिंह यादव को चुनाव मैदान मे उतारने का काम किया।

आज करहल की रैली में इस मौके पर अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के मंच पर ही पैर छूकर यह जताने की कोशिश की। अब वह भले ही पार्टी के अध्यक्ष हों पर अभी भी पार्टी का नेतृत्व मुलायम सिंह यादव ही कर रहे हैं। भर्राई और कंपकपाती आवाज से जब मुलायम सिंह यादव ने जनता को सम्बोधित किया तो कई लोगों के भाव बदलते दिखे।

बड़ी तादाद में नौजवान

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यहां की जनता से जो विशाल भीड़ है। वह यह साबित कर रही है कि जनता चाहती है कि यहां सपा की सरकार बने। सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों को रोजगार, नौकरी का इंतजाम किया जाएगा, क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में नौजवान हैं।

अखिलेश यादव ने यह सन्देश देने की भी कोशिश की यह पूरी जमीन उनके लिए पैतृक भूमि है। और उनका इस जमीन पर हक बनता है। वहीं भाजपा लोग कह रहे हैं कि आज साफ हो गया कि तीन साल बाद वृद्धावस्था में मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे को उतारना पडा।

सहानुभूति बटोरने की भी पूरी कोशिश 

दरअसल अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के बहाने सहानुभूति बटोरने की भी पूरी कोशिश की। जिस तरह से मुलायम सिंह यादव ने कंपकपाती आवाज में अखिलेश यादव को आर्शीवाद देने की अपील की। उससे करहल की जनता का दिल पिघलाने का जरूर काम किया।

हाल यह रहा कि मंच से जनसभा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर व्यक्तिगत हमले भी किए। वहीं अमित शाह ने भी मैनपुरी की जनता से कहा, मैं टीवी पर देख रहा था, अखिलेश ने कहा था कि पर्चा डालने के बाद 10 मार्च को आऊंगा। छठे ही दिन मैदान में आ गए और इस कड़ी धूप में इतनी उम्र वाले मुलायम सिंह यादव को भी मैदान में उतारना पड़ गया है। मुझे बताइए भाई, अगर आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा?

इसके पहले एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले के बाद उनको पूरे क्षेत्र में सहानुभूति मिल रही थी जिसको खत्म करना भी समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों ने जरूरी समझा। दरअसल एसपी सिंह बधेल राजनीति के बडे जानकार हैं वह जिस किसी भी सीट से भी चुनाव लडते हैं चुनाव जीत जाते है। चाहे वह फिरोजबाद लोकसभा सीट हो अथवा अन्य कोई सीट हो।

UP Election 2022, Mulayam Singh Yadav, politics, up politics, BJP, BJP defeat , Akhilesh Yadav Mainpuri, Akhilesh Yadav , Mainpuri, vote, up news today, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav Mainpuri rally, Akhilesh Yadav rally, Mulayam Singh Yadav Akhilesh Yadav Mainpuri

Tags:    

Similar News