Mathura Car Rape Case: कांग्रेसियों का धरना, प्रियंका गांधी के आने की सम्भावना, पुलिस अलर्ट

Mathura Car Rape Case: कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़िता को न्याय दिलाने और जनप्रतिनिधियों को पीड़िता से मिलने की मांग को लेकर धरना दिया।

Report :  Nitin Gautam
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-26 11:45 GMT

कोसी रेप कांडः कांग्रेसियों का धरना, प्रियंका गांधी के आने की सम्भावना, पुलिस अलर्ट (Social Media)

Mathura Car Rape Case: आगरा में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देकर लौट रही कोसी नगर की रहने वाली युवती से रेप मामले में अब राजनीति भी तेज होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़िता को न्याय दिलाने और जनप्रतिनिधियों को पीड़िता से मिलने की मांग को लेकर धरना दिया। विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर दिए धरने में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर पीड़िता को नजरबंद करने का आरोप लगाया वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने व मदद के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाने का भी एलान किया।


यह है मामला 

मथुरा के कोसी नगर की रहने वाली पीड़िता मंगलवार को यूपी पुलिस (Up police) में एसआई (SI exam) की परीक्षा देने आगरा (agra) गयी थी। पेपर देकर वापसी आते समय हरियाणा के होडल पलवल निवासी युवक तेजवीर के साथ वह वापस स्विफ्ट गाड़ी से आ रही थी। इसी दौरान पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म (Yuvti ke sathiyo ne kiya dushkaram) किया गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को आगरा दिल्ली हाई वे (Agra delhi Highway) पर नंदगांव पुल (NandGoan pool) के पास फैंककर भाग गए। पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर जब अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो पीड़िता के भाई ने थाना कोसी में मुकद्दमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया। 


कांग्रेस (Congress) प्रतिनधिमण्डल ने की परिजनों से मुलाकात 

वारदात के बाद पीड़ित का हाल जानने और उसको न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को के डी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के अनुसार उनकी मुलाकात पुलिस ने नहीं होने दी। जिसके बाद वह पीड़िता के घर कोसी गए और परिवार से मुलाकात की। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले पीड़िता से प्रियंका गांधी कर सकती हैं मुलाकात 

शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि इस मामले में जब कांग्रेस प्रतिनधिमण्डल पीड़िता से मिलने मेडिकल कॉलेज गया तो पुलिस ने मुलाकात नहीं होने दी। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रियंका गांधी पीड़िता से मुलाकात करने मथुरा आ सकतीं हैं।

पीड़िता की हालत है स्थिर 

बुधवार की रात को पीड़िता ने पिता की 10 दिन पहले हुई मृत्यु और फिर उसके साथ हुई वारदात से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद परिजन और पुलिस ने उसको एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News