Auraiya News: मंडप में दूल्हा नहीं पढ़ पाया अखबार, दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

शादी के मंडप में एक दूल्हा अखबार नहीं पढ़ पाया तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Newstrack :  Network
Update:2021-06-25 16:27 IST

दूल्हा और दुल्हन, साभार-सोशल मीडिया

औरैया जिले में शादी के मंडप से एक बारात वापस लौट गई। बारात वापस लौटने की वजह दूल्हे की नजर कमजोर होना बताया जा रहा है। दुल्हन का आरोप है कि लड़की की नजर कमजोर यह बात उन लोगों से छुपाई गई थी। शादी के मंडप में जब दूल्हा बैठा था तो पता चला की दूल्हा बिना चश्मे के चल नहीं पाएगा। जब यह बात दुल्हन और उसके माता-पिता को पता चली तो उन्होंने एक अखबार बिना चश्मे के लड़के को पढ़ने के लिए दिया, लेकिन लड़का अखबार नहीं पढ़ सका।

बता दें औरैया के अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के युवक से तय की थी। 20 जून को शिवम बारात लेकर अर्चना के घर पहुंचे। उस समय शिवम चश्माी लगाए हुए थे। द्वार पर पहुंची बारात की अभी आवाभगत चल ही रही थी किलड़की वालों को पता चला कि दूल्हे की नजर बहुत कमजोर है और वह बिना चश्मेन के कुछ भी नहीं देख सकता। यह जानकर लड़की के घरवाले भड़क गए और उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी में उनके पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने थाने में एफआईआर बी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं दुल्हन अर्चना ने कहा कि मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया, ये बताया ही नहीं गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है, वो वापस मिले। अर्चना ने यह भी दावा किया कि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार पढ़ने में नाकाम रहा।

मिर्जापुर में भी बारात लौटी थी वापस

वहीं मई 2021 में मिर्जापुर जिले कछवा थाना क्षेत्र में भी दूल्हे के शराब पीने पर दुल्हन ने शादी साफ इनकार कर दिया था। दुल्हन ने कहा कि वो पूरी जिंदगी एक शराबी पति के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती है। दुल्हन के इनकार के बाद मामला थाने पहुंचा था और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने की कोशिश भी कि लेकिन दुल्हन और उसके घरवाले शादी करने के लिए नहीं तैयार हुए, आखिर में बारात खाली हाथ लौट गई थी।

Tags:    

Similar News