भाइयों ने बहन को घेरकर कनपटी पर मारी गोली, वजह सिर्फ ये

घटना के बाद से ही गांव के दो समुदाय के बीच में तनाव का माहौल है | वही पुलिस ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस वाल तैनात कर दिया है | वही पुलिस आरोपियों की तलश में जुट गई है |

Update:2019-05-30 19:57 IST

बरेली: जिले में एक युवती को दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह करने की कीमत अपने जान देकर चुकाने पड़ी है | दरसल नाराज घरवालों ने आज युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से घटना में महिला का पति भी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक थाना नवाबगंज के गुलरिया थाना क्षेत्र के करूआ साहबगंज के रहने वाले कुतुबुद्दीन की बेटी नरगिस ने पिछले साल अप्रैल में गांव के ही राम किशोर पुत्र जानकी प्रसाद से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों रुद्रपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। पिछले दिनों दंपति अपने गांव लौट कर आ गए।

ये भी पढ़ें— मोदी सरकार शपथग्रहण समारोह: क्यों शपथ लेते वक़्त रुके रविशंकर प्रसाद?

इसके बाद से ही नरगिस के घर वाले उनकी हत्या की कोशिश में थे। आज सुबह दंपति अपनी बेटी ज्योति को दवाई दिलाने बरखान गांव ले जा रहे थे। इस बीच नरगिस के मायके पक्ष के लोगों ने उनको घेर लिया। आरोपी भाई ने अन्य लोगों की मदद से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में नरगिस की कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति भी गोली लगने से घायल हो गया। उस पर बांके से भी हमला किया गया। उसे नवाबगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के गांव से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी राजेश पांडे, एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए |

ये भी पढ़ें— लोकसभा नतीजों पर मंथन के बाद सपा मुखिया का पहला कार्यक्रम

बताया यह भी जाता है कि गांव के रहने वाले रामकिशोर से प्रेम संबंध के बाद दोनों ने गांव छोड़ दिया था। जिसके बाद नरगिस में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोहिनी देवी रख लिया| घटना के बाद से ही गांव के दो समुदाय के बीच में तनाव का माहौल है | वही पुलिस ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस वाल तैनात कर दिया है | वही पुलिस आरोपियों की तलश में जुट गई है |

Tags:    

Similar News