Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती का दावा, गुजरात-हिमाचल में भाजपा की हालत खराब

Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में गुप्‍त फंड‍िंंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा भाजपा की हालत ठीक नहीं है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-30 09:31 GMT

Mayawati (Pic: Social Media)

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज पहली बार समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा है भाजपा समान नागरिक संहिता को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। क्योंकि भाजपा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों में हालत ठीक नहीं है। साथ ही मायावती ने भाजपा पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में गुप्त फंडिंग करने के आरोप भी लगाये हैं। आज 30 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुल तीन ट्वीट किये हैं।

गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हालत खराब

मायावती ने पहले ट्वीट में लिखा है कि यूपी व अन्य राज्यों में भी रोजगार व विकास के बजाय बीजेपी द्वारा विवादित एवं विभाजनकारी मुद्दों की तरह समान नागरिक संहिता को चुनावी मुद्दा बनाना खास बात नहीं, किन्तु गुजरात में इसको चुनावी मुद्दा बनाने से इस आमचर्चा को बल मिलता है कि वहाँ बीजेपी की हालत वास्तव में ठीक नहीं है।

545 करोड़ रूपये चंदा देने का लगाया आरोप

दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा है साथ ही, चुनाव को प्रभावित करने के लिए जनता की नजर से अज्ञात श्रोतों से प्राप्त अकूत धन का इस्तेमाल कितना उचित? ताजा आँकड़े बताते हैं कि गुजरात व हिमाचल विधानसभा आमचुनाव से पहले चुनावी बाण्ड की गुप्त फंडिंग की मार्फत 545 करोड़ रुपये के चन्दे दिए गए हैं। यह धन कहाँ जा रहा है?

मायावती ने तीसरे ट्वीट में ट्वीट करते हुये देश के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दी है। ट्वीट करते हुए लिखा, छठ पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। कुदरत सबकी मनोकामनायें पूरी करें।  

Tags:    

Similar News