Budget 2022: इस बजट कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महँगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के राष्ट्रीय बजट पेश किया। इसमें मोबाइल फोन और चार्जर समेत कई चीजें सत्ता हुई हैं। जिससे आपके जेब का बोझ कुछ कम होगा।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Neel Mani Lal
Update:2022-02-01 14:50 IST

बजट-2022 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली। यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि इस बार केंद्र सरकार लोगों को अधिक से अधिक राहत देने की कोशिश करेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। फिर भी कुछ चीजों पर शुल्क बढाया गया है और कुछ पर कम किया गया है।

ये हुआ सस्ता

- चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर।

- कीमती पत्थर और ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गयी है।

- कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है।

- एमएसएमई को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

- मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है।

- बटन और ज़िपर सस्ता होगा।

ये हुआ महंगा

- कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है।

- इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।

- विदेशी छाता महंगा होगा। इन पर कर को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है साथ ही छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म कर दिया है।

- बिना ब्लेंडिंग वाले ईंधन पर 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी।

- शराब

- कपास

- खाद्य तेल

- एलईडी लाइट

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Union Budget 2022, Union Budget, Budget 2022, fourth budget of modi government, Nirmala Sitharaman, Tex Slab in Union Budget 2022, tex slab in Budget 2022, Budget 2022 tex slab, Natural Gas in Budget 2022, petrol price Budget 2022, Business Advisory Committee, Ramnath Kovind, Assembly elections, Lok Sabha, Rajya Sabha, Narendra Modi, Budget Session, corona virus, covid-19, MSME, hospitality sector, credit line guarantee, organic farming, MSP, Mobile phone, mobile charger, custom duty, UP Assembly Election, Assembly Election, Assembly Election 2022, budget mein kya hua sasta kya hua mehnga

Tags:    

Similar News